भक्ति की अनूठी मिशाल, माचिस की तीलियों से शख्स ने बनाई भगवान जगन्नाथ की मूर्ति

ओडिशा। भगवान हर कांड मे बस्ते हैं ऐसा माना जाता है जहां भक्त वहाँ भगवान जरूर बस्ते हैं। इस बात मे कोई दो राय नहीं। इस बात का सबूत है आज की ये खास स्टोरी। दरअसल, भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने की चाहत हर किसी के मन में होती है। सभी उनका दर्शन करना चाहते हैं लेकिन किसी-किसी को उनसे ख़ास लगाव होता है। उन्ही में शामिल हैं ओडिशा के पुरी के रहने वाले एक कलाकार, जिन्होंने माचिस की तीलियों से भगवान जगन्नाथ की मूर्ति बनाई है।

हम बात कर रहे हैं कलाकार सास्वत रंजन साहू की। उन्होंने कुल 3,635 माचिस की तीलियों से इस मूर्ति को तैयार किया है जो बहुत आकर्षक है। उन्होंने बताया कि उन्हें इस मूर्ति को तैयार करने के लिए कुल 11 दिन का समय लगा और उसके बाद उनकी मेहनत रंग लायी।

इस समय उनकी कलाकृति सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और चर्चाओं का हिस्सा भी बन गई है। एक वेबसाइट से अपनी कलाकृति के बारे में बात करते हुए रंजन ने कहा, “मैंने भगवान जगन्नाथ से हमारे जीवन से COVID-19 महामारी को रोकने की विशेष प्रार्थना की है।

22 साल बाद आज ‘घर लौटेंगे’ भोलेनाथ, वापस मिलेगी ये दुर्लभ मूर्ति

कई लोग महामारी की स्थिति के कारण भगवान जगन्नाथ मंदिर के दर्शन करने में सक्षम नहीं हैं। इसलिए, मैंने इस मूर्ति को बनाने का फैसला किया ताकि लोग मेरी कलाकृति के माध्यम से भगवान से प्रार्थना कर सकें।” रंजन ने बताया कि उन्होंने इस मूर्ति को बनाने के लिए माचिस का इस्तेमाल किया है। वैसे रंजन ने यह पहली बार नहीं किया है बल्कि वह इससे पहले भी कई बार वेस्ट मटेरियल से मूर्ति बना चुके हैं।

 

Back to top button