ऊपर से नजर आई पतली दरार, अंदर घुसा शख्स तो उड़े होश, दिखी ऐसी प्राचीन चीज

इंसान धरती के ऊपर रहता है, उसे पता है कि ऊपर से पृथ्वी कैसी लगती है, मगर वो ये पूरी तरह नहीं जानता कि धरती के नीचे क्या है. कई लोगों को खाई, गुफाएं दिख जाती हैं, जिसके अंदर का नजारा देखकर समझ आता है कि हमारी धरती कितनी विचित्र है. ऐसा ही कुछ लोगों के साथ भी हुआ. ये दो लोग एक गड्ढे में घुसे जो ऊपर से पतली दरार (Men get inside tiny hole) जैसा लग रहा था. मगर जब वो अंदर पहुंचे तो उन्हें वहां ऐसी चीज नजर आई, जो प्राचीन थी और उसका अंदाजा आम लोग तो लगा ही नहीं सकते.

इंस्टाग्राम अकाउंट @undergroundbirmingham पर अक्सर ऐसे वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं, जिसमें लोग जमीन के नीचे जाकर वहां के खौफनाक और हैरान करने वाले नजारे (Fossiled tree underground viral video) दिखाते हैं. पिछले महीने इस अकाउंट पर ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो पोस्ट किया गया. इस वीडियो में एक दो लोग एक गड्ढे के अंदर घुसते हैं, जो ऊपर से सिर्फ पतली दरार जैसी नजर आ रही है.

सुरंग में घुसे लोग
सबसे पहले शख्स अपना बैग उस दरार में फेंकता है. फिर वो और उसका साथी अंदर घुसने लगते हैं. दरार इतनी पतली है कि नीचे जा पाना मुश्किल हो रहा है. पर जैसे-तैसे वो लोग नीचे पहुंचते हैं और वहां जाकर उन्हें सैकड़ों साल पुराने पेड़ के अवशेष मिलते हैं. वीडियो रिकॉर्ड करने वाला शख्स कहता है कि उसने कभी फॉसिलाइज़ पेड़ नहीं देखा. दूसरा शख्स उसकी जांच करता दिख रहा है.

वीडियो हो रहा है वायरल
इस वीडियो को 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा कि सिर्फ एक पेड़ देखने के लिए तुम लोगों ने अपनी जान जोखिम में डाल दी! एक ने कहा कि जिन लोगों को क्लॉस्ट्रोफोबिया होगा, उन्हें तो ये देखकर डर ही लग गया होगा. एक ने कहा कि उसे तो ये कभी समझ ही नहीं आता कि आखिर लोग ऐसा करते क्यों हैं.

Back to top button