यूपी के बागपत में वायुसेना का छोटा विमान हुआ क्रैश, बाल-बाल बचे पायलट
उत्तर प्रदेश के बागपत में एयरफोर्स का एक विमान क्रैश हो गया। इस घटना में दोनों पायलट सुरक्षित हैं। इस विमान दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
यह विमान हिंडन एयरपोर्ट से उड़ा था। बता दें कि 8 अक्टूबर को एयरफोर्स दिवस की तैयारियां चल रही हैं, जिस वजह से एयरफोर्स के जवान अभ्यास करने में जुटे हुए थे।





