लीबिया में एक जहाज के दुर्घटनाग्रस्त होने से 90 लोग हुये लापता

लीबिया में एक जहाज के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण कम से कम आठ प्रवासी डूब गए और तकरीबन 90 लोग लापता हैं. आठ शव बरामद कर लिए गए हैं.
लीबिया की नौसेना ने कहा कि त्रिपोली के पश्चिमी शहर सबराथा तट के पास यह जहाज दुर्घटनाग्रस्त हुआ. अवैध रूप से यूरोप जाने के लिए इस जगह का इस्तेमाल होता है.
इसे भी पढ़े: दुनिया की सबसे अमीर महिला लिलैने का हुआ निधन
जहाज डूबा, 30 से अधिक की मौत
हादसे में मरे आठ लोगों के शवों को बरामद कर लिया गया है. लापता लोगों की तलाश की कोशिशें जारी हैं.





