जालंधर में मशहूर स्‍कूल की छत से गिरी छात्रा, हालत नाजुक

जालंधर। यहां के एक मशहूर स्‍कूल की छत से दसवीं कक्षा की छात्रा गिर गई। इससे वह बुरी तरह घायल हो गई। इस घटना से स्‍कूल में हड़कप मच गया। यह भी चर्चा है कि छात्रा ने खुदकुशी करने के लिए स्‍कूल की छत से छलांग लगाई‍ है, लेकिन पुलिस या स्‍कूल प्रशासन इस बारे में कुछ कहने को तैयार नहीं है।जालंधर में मशहूर स्‍कूल की छत से गिरी छात्रा, हालत नाजुक

स्‍कूल में आज दोपहर बाद 10वीं की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में गिर गई। यह भी चर्चा है कि उसने छत से छलांग लगाई है, लेकिन स्‍कूल प्रशासन इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। स्कूल प्रशासन का कहना है कि नीचे गिरी होने पर छात्रा को पहले इलाज के लिए फिम्स अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उसे एसजी अस्‍पताल ले जाया गया।

छात्रा की हालत नाजुक होेने के कारण नासा एंड हब सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत बेहद नाजुक बताई है और अगले छह घंटे उसके लिए महत्‍वपूर्ण बताया है। छात्रा के परिजन घटना की जानकारी मिलते ही पहुंच गए। इस घटना से शहर मेंं सनसनी फैल गई।

एसएसओ ओंकार सिंह बराड़ का कहना है कि छात्रा के बयान के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी वह छत से गिरी या उसने छलांग लगाई। बताया जाता है कि छात्रा शहर बैंक एनक्लेव की रहने वाली है।

Back to top button