2252 करोड़ के पीएमएलए मामले में मुंबई से एक व्यक्ति गिरफ्तार

 प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कारोबार के नाम पर मनी लांड्रिंग रैकेट चलाने के आरोप में मुंबई से मोहम्मद फारूक को गिरफ्तार किया है। केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि 39 वर्षीय आरोपित को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। मनी लांड्रिंग का यह मामला एक घटना से संबंधित है। 13 फर्मो ने 2015-16 के दौरान करीब 2252 करोड़ रुपये विदेश भेज दिए थे। यह काम बैंकों को अस्तित्वहीन और फर्जी आयात दस्तावेज सौंपकर किया गया था। फर्मो में से एक स्टेल्कॉन इन्फ्रा प्रा. लि. की पहचान की गई है।

2252 करोड़ के पीएमएलए मामले में मुंबई से एक व्यक्ति गिरफ्तार

ईडी ने कहा है कि जांच में पाया गया है कि 13 फर्मो के पते फर्जी हैं और डमी लोगों को इसका निदेशक बताया गया है। फारूक परोक्ष रूप से इन पर नियंत्रण करता था। वह इस कारोबार आधारित मनी लांड्रिंग का सरगना है। मुंबई में विभिन्न बैंकों में कथित रूप से उसके करीब 135 खाते हैं। उनका इस्तेमाल वह हवाला के माध्यम से पैसे विदेश भेजने के लिए करता है।

Back to top button