पड़ोसी युवक ने चाचा के साथ मिलकर किया नाबालिग से रेप, पता चला ऐसे
-
पटियाला.धीरूनगरी में एक युवक ने अपने चाचा के साथ मिलकर पड़ोसी नाबालिग लड़की के साथ रेप कर दिया। शनिवार सुबह हुई इस घटना के बाद इलाके में हंगामा मच गया। लड़की के परिवार वाले रिश्तेदारों को साथ लेकर थाना सिविल लाइन पहुंचे। यहां पर पुलिस ने लड़की के परिवार वालों की कंप्लेंट दर्ज करते हुए तुरंत मामला रजिस्टर कर दिया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, लेकिन अभी पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। लड़की वालों के साथ गए वाल्मिकी भाईचारा के प्रधान प्रेम खौड़ा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाने तुरंत केस दर्ज करवा दिया है। मेडिकल करवा रहे हैं।
सुबह घर के बाहर से किडनैप किया: प्रधानप्रेम खौड़ा ने बताया कि पीड़िता धीरू की नगरी में रहने वाली 16 साल की बच्ची है। आरोपी युवक करीब 25 साल का शादीशुदा है, जो लड़की के पड़ोस में रहता है। शनिवार सुबह के समय लड़की के घर से बाहर निकली तो आरोपी ने उसका मुंह बंद कर किडनैप कर लिया।अभी अभी: बीजेपी के लिए आई सबसे बुरी खबर, सोनिया गांधी ने दिया लालकृष्ण आडवाणी को बड़ा सहारा!
इस घटना में आरोपी के 45 साल के चाचा ने भी साथ दिया। इन दोनों ने बारी-बारी लड़की से रेप किया है। पीड़िता ने बचने की कोशिश की तो उससे मारपीट कर कपड़े तक फाड़ दिए। लड़की के परिवार वालों को इस बारे में पता चलते ही वह तुरंत भाईचारा के पास पहुंचे तो पुलिस को कंप्लेंट कर दी।





