‘वाइफ स्वैपिंग’ मामले में एक दोस्त ने ली दूसरे दोस्त की जान

आपने अक्सर फिल्मों में वाइफ स्वैपिंग के किस्सों को देखा होगा, लेकिन मुंबई के मालवणी इलाके से भी वाइफ स्वैपिंग को लेकर हत्या का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक़ दो दोस्त वाइफ स्वैपिंग के लिए राज़ी हो गये थे, लेकिन बाद में एक दोस्त के इंकार से यह मामला एक दोस्त की हत्या में तब्दील हो गया.A friend took the life of another friend

डीसीपी विक्रम सिंह देशमाने ने बताया है कि रविवार की सुबह अक्शा के झाड़ियों में एक युवक का शव मिला था. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक का नाम रईस करीमुल्ला अंसारी हैं जो कांदिवली के गणेश नगर में रह्ता था.

पुलिस ने बताया है कि रईस करीमुल्ला अंसारी ने शाहरुख की बीवी के साथ संबंध बनाने के बाद अपनी बीवी को उसके पास भेजने से इंकार कर दिया था. इस इंकार के बाद शाहरुख गुस्से में आ गया और उसने रईस की हत्या कर दी.

इसे भी पढ़े: खेल-खेल में दो नाबालिग लड़कों के बीच हुई मारपीट, हुई मौत

मालवणी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कांदिवली में रहने वाले रईस और शाहरुख एक-दूसरे की वाइफ स्वैपिंग का वादा कर चुके थे. लेकिन रईस बाद में अपनी बात से मुकर जाता है. इसके बाद शनिवार की रात को पार्टी करने के बहाने शाहरुख ने रईस को अपने घर को बुलाया और उसकी हत्या कर दी.

मलवानी पुलिस घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी शाहरुख अंसारी को गिरफ्तार कर लिया और बताया है कि इस मामले की जांच की जा रही है.

Back to top button