जंगल में सालों पुराने कुएं के अंदर भेजा गया कैमरा, नजारा देख खौफ में आए लोग

सालों पहले पीने का पानी के लिए लोग कुआं बनाते थे. उसी से रस्सी डालकर रोजाना खाना बनाने, पीने और नहाने के लिए पानी निकालते थे. लेकिन नलकूप और सप्लाई का पानी आने से कुओं का महत्व धीरे-धीरे खत्म होता गया. कई लोगों ने कुओं को बंद कर दिया, तो कुछ कुएं आज भी मौजूद हैं. इस्तेमाल न होने की वजह से ये कुएं कई अलग-अलग जीवों का बसेरा हो गया. सालों पुराना ऐसा ही एक कुआं जंगल के बीचों-बीच मिला. यूं तो आम लोग इससे बचकर निकल लेते हैं, लेकिन कुछ एडवेंचर पसंद लोग ऐसी जगहों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं. ऐसा ही कुछ अमेरिकी यूट्यूबर एक्वाचिगर (Aquachigger) ने मई 2022 में जंगल के बीच गुफा जैसे कुआं का एक वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट कर किया. इस यूट्यूबर ने कुएं के अंदर गो प्रो कैमरा भेजा.
गो प्रो कैमरे से कुएं के अंदर का दिलचस्प वीडियो सामने आया, जिसे देखकर कई लोगों की रूह कांप जाएगी. नजारा देख वो खौफ में आ जाएंगे. यूट्यूबर ने वीडियो के डिस्क्रिप्शन में बताया है कि यह एक बहुत पुराना पत्थर से बना कुआं है, जिसे नीचे की ओर ठोस चट्टानों को काटकर बनाया गया है. जब कैमरा पानी के नीचे जाता है, तो भयानक जीव नजर आते हैं. हालांकि, वे कौन से जीव थे, इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि जंगल के बीचों-बीच बना ये कुआं ढका हुआ है, ताकि इसमें कोई जीव गिर न सके. लेकिन इसके बावजूद अंदर में खौफनाक जीव नजर आ रहे हैं. शायद थोड़ी सी जो जगह बची है, उससे वो जीव अंदर घुस गए और अपना बसेरा बना लिया. वीडियो के शुरुआत में वो लाइट जलाकर कुएं के अंदर देखने की कोशिश करते हैं, लेकिन कुआं बहुत गहरा है.
कैमरा जैसे-जैसे नीचे जाता है, वैसे-वैसे कभी कुएं का अद्भुत तो कभी डरावना नजारा दिखता है. साथ ही टेंशन भी होने लगती है. कुएं के अंदर में किनारे-किनारे पत्थरों को सजाकर रखा गया है. उनके अंदर कभी सांप जैसा जहरीला जीव दिखता है, तो कभी कुछ और. नजारा को देखने के बाद अगर किसी को इस कुएं में उतरने को कह दिया जाए, तो वो खौफ में आ जाए. बार-बार ये महसूस होता है कि क्या कुएं के अंदर से कुछ निकलेगा? लेकिन साथ ही साथ यह एक रोमांचकारी अनुभव भी प्रदान करता है. इस वीडियो को 9 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं, 15 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है. 14 सौ से ज्यादा कमेंट्स आए हैं.
वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है कि अंदर में एक जगह मुझे ग्राउंडहॉग के जोड़े नजर आए. ऐसा लगा कि मरने का यह कितना भयानक तरीका है. कई जीव इसमें गिरकर मर गए होंगे. भविष्य की जिंदगियों को बचाने में मदद करने के लिए इन मौत के जालों की देखभाल और उन्हें ढकने के लिए धन्यवाद. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया है कि 3 मिनट पर ऐसा लगता है कि कुएं की दीवार पर कोई लकड़ी का ढांचा खुल रहा है. ऐसा लगता है कि उस क्षेत्र में एक सुरंग है. मुझे कोई कितना भी पैसा दे दे, मैं इस खौफनाक कुएं के अंदर नहीं उतर सकता. छठे मिनट पर आपको कुएं के अंदर मरे हुए जीव भी दिख सकते हैं. ऐसे में इसका पानी पीना भी जहरीला साबित होगा. हालांकि, ज्यादातर लोगों ने कुएं की बनावट की तारीफ की है. उनका कहना है कि कितने बेहतर ढंग से पत्थर को सजाया गया है. सोचिए उस दौर में लोग कैसे ये काम किए होंगे. बता दें कि एक्वाचिगर ज्यादातर मेटल डिटेक्टर से धातुओं की खोज करते हैं. उससे जुड़ा वीडियो भी शेयर करते हैं.





