तमिलनाडु में चुनाव आयोग ने जब्त किए 100 करोड़

rupee_1459571265-300x139चुनाव आयोग ने तमिलनाडु में छापेमारी के दौरान अब तक अलग-अलग जगह से करीब 100 करोड़ रुपए से अध‌िक की राश‌ि जब्त की है। आयोग ने आयकर विभाग की टीम के साथ मिलकर छापेमारी अभियान चलाया।चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारी अध‌िकारी राजेश लखोनी ने बताया कि उन्होंने तमिलनाडु के कई राजनोताओं व राजनीतिक संबध रखने वाले लागों और कारोबारियों के घरों में छापेमारी की। छापेमारी में 100 करोड़ से भी अध‌िक की राशि जब्‍त की गई है।

 
बताया क‌ि अब तक हम राजनेताओं, कारोबारियों आदि के घर से 100 करोड़ रुपए जब्त कर चुके हैं। हालांकि, उचित दस्तावेज पेश किए जाने के बाद आयकर विभाग और रेवेन्यू विभाग अधिकारियों ने करीब 37 करोड़ की रकम लौटा भी दी है। बाकी की रकम की जांच चल रही है।
उन्होंने बताया कि छापेमारी की यह कार्रवाई अगले दो-तीन दिन तक जारी रहेगी।बता दें कि तमिलनाडु में बीते 4 मार्च को चुनाव आचार संहिता लगाई गई है। मालूम हो कि तमिलनाडु की 223 विधानसभा सीटों के लिए 16 मई को मतदान होना है।
 
Back to top button