14 साल की मुस्लिम लड़की गद्दारों के मुंह पर मारा तमाचा ने निभाई कसम, लाल चौक पर फहराया तिरंगा

शहर की NEW TULIP INTERNATIONAL स्कूल की स्टूडेंट TANJIM MERANI का सपना तीन साल बाद आखिरकार साकार हो गया। सोमवार को उन्होंने श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया। साथ ही रक्षाबंधन का त्योहार भी मनाया। बता दें कि तंजीम पिछले साल 15 AUGUST को भी तिरंगा फहराने पहुंची थीं, लेकिन सिक्युरिटी के मद्देनजर उन्हें श्रीनगर एयरपोर्ट से ही वापस भेज दिया गया था।

कंडोम सिर्फ़ सुरक्षित यौन संबंध के लिए ही नहीं, इन चीज़ों के लिए भी आता है काम
तंजीम के साथ इस बार जयहिंद मंच के नेशनल प्रेसिडेंट नवीन जयहिंद थे। तंजीम ने उन्हें राखी बांधी और लाल चाैक पर तिरंगा फहराया। तंजिम इस मिशन पर 3 अगस्त को अहमदाबाद से रवाना हुई थीं। अहमदाबाद के स्कूलों के 900 स्टूडेंट्स ने तंजीम को विदाई में दी थी। तंजिम ने कहा, “यह मेरी खुशकिस्मती है कि रक्षाबंधन पर मैंने श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया। मुझे मेरे स्कूल की 900 स्टूडेंट्स ने राखी दी थीं, मैं इन्हें देश के फौजियों को बांधूंगी। उनसे कहूंगी कि वे देश की रक्षा कर रहे हैं, ईश्वर उनकी रक्षा करे।”
आज रात भारत में दिखेगा चंद्रग्रहण, जानिए कितनी देर रहेगा प्रभाव
तंजीम ने रवाना होने से पहले कहा था कि इस बार उन्हें तिरंगा फहराने से रोका गया तो भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगी। तंजीम के मुताबिक, उन्होंने खबरों में देखा कि जम्मू-कश्मीर में लोग पाकिस्तान का और आतंकी गुट आईएसआईएस का झंडा फहरा देते हैं। ऐसे में उन्होंने सोचा कि वो भी श्रीनगर के लाल चौक पर खुद तिरंगा फहराकर इसका जवाब देंगी। कश्मीर में तनाव को देखते हुए तिरंगा फहराने की परमिशन के सवाल पर तंजीम के पिता का कहना था कि उन्हें परमिशन क्यों लेनी चाहिए? उन्होंने कहा कि परमिशन तो वे लोग लें, जो देश में दूसरे देशों के झंडे फहरा रहे हैं। हम तो हमारा झंडा फहराएंगे और राष्ट्रगान भी गाएंगे





