आज रात भारत में दिखेगा चंद्रग्रहण, जानिए कितनी देर रहेगा प्रभाव

नई दिल्ली। आज 2017 का दूसरा चंद्र ग्रहण है जो कि  आज रात 9.22 बजे शुरू होगा और 8 अगस्त की 2.20 बजे भोर तक प्रभावी रहेगा। आंशिक चंदग्रहण रात 10.55 बजे लगेगा, जिसेे कि आप नग्न आंखों से मध्यरात्रि के बाद देख सकते है, ये भारत मेें  पूरे 47 मिनट तक प्रभावी रहेगा। 

आज रात भारत में दिखेगा चंद्रग्रहण, जानिए कितनी देर रहेगा प्रभाव

घर में सो रहे रिटायर्ड पुलिस अफसर को गोली मारी, अफसर ने बताया हमलावरों के बारे में

देश के शीर्ष खगोल विज्ञान संगठन स्पेस इंडिया ने कहा है कि भारत में ग्रहण सोमवार की रात 11.51 बजे अपना सर्वोच्च प्रभाव दिखाएगा। पूरे ग्रहण की अवधि करीब पांच घंटे एक मिनट तक है जिसमें आंशिक चंद्रग्रहण एक घंटे 55 मिनट तक बना रहेगा। आज होने वाला चंद्रग्रहण, 21 अगस्त को होने वाले सूर्यग्रहण से संबंधित है। 

क्या होता है चंद्रग्रहण चंद्रग्रहण वो खगोलीय स्थिति है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सरल रेखा में होते हैं चंद्रग्रहण केवल पूर्णिमा को घटित हो सकता है। चंद्रग्रहण का प्रकार और अवधि चंद्रमा की स्थिति पर निर्भर करते हैं।  चंद्रग्रहण को आप खुली आंखों से देख सकते हैं। 

चन्द्रमा पृथ्वी का एकमात्र उपग्रह है यह सौर मंडल का 5वांसबसे विशाल प्राकृतिक उपग्रह है। पृथ्वी के मध्य से चन्द्रमा के मध्य तक कि दूरी 384, 403 किलोमीटर है। यह दूरी पृथ्वी कि परिधि के 30 गुना है। चन्द्रमा पर गुरुत्वाकर्षण पृथ्वी से 1/6 है। यह प्रथ्वी कि परिक्रमा 27.3 दिन में पूरा करता है और अपने अक्ष के चारो ओर एक पूरा चक्कर भी 27.3 दिन में लगाता है। यही कारण है कि चन्द्रमा का एक हिस्सा या फेस हमेंसा पृथ्वी की ओर होता है। 

Back to top button