विजय माल्या पर शिकंजा कसने की तैयारी, ED ने इंटरपोल से मांगी मदद

vijay-mallya_650x400_41461208788एंजेंसी/शराब कारोबारी विजय माल्या पर शिकंजा कसने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इंटरपोल से मदद मांगी है. ईडी ने इंटरपोल से कहा है कि वह माल्या के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करे.

माल्या के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस और गिरफ्तारी को लेकर सीबीआई हेडक्वार्टर में भी एक पत्र भेजा गया है.

इसके पहले ईडी ने अलग-अलग कंपनियों में माल्या के शेयर फ्रीज करने की प्लानिंग की थी. ऐसा करने से माल्या किसी और कंपनी में पैसा नहीं लगा पाएंगे.

ब्रिटेन ने डिपोर्ट करने से मना किया था
बता दें कि ईडी का ये फैसला ब्रिटिश सरकार के उस जवाब के ठीक अगले दिन आया है जिसमें कहा गया था कि माल्या को भारत में डिपोर्ट नहीं किया जा सकता क्योंकि उनके पास ब्रिटेन का रेजीडेंसी परमिट 1992 से ही है.

फर्जी कंपनियों का भी पता लगा
देश के 17 बैंकों से 9000 करोड़ रुपये लोन लेकर न चुकाने वाले माल्या की संपत्तियों की जांच में ईडी की टीमें लगातार जुटी हैं. ईडी ने माल्या की उन कंपनियों का भी पता लगाया है, जो फर्जी पतों पर रिजस्टर की गई हैं.

Back to top button