ऑस्ट्रेलिया में लापता हुए अमेरिकी नौसैनिकों की तलाश का काम हुआ बंद

अमेरिकी नौसेना ने ऑस्ट्रेलिया के तट पर सैन्य विमान दुर्घटना में लापता हुए अपने तीन जवानों की तलाश और उन्हें बचाने के लिए चलाए गए अभियान को आज समाप्त कर दिया. नौसेना का एमवी-22 ऑस्प्रे टिल्टरोटर विमान कल दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसके बाद 23 जवानों को तत्काल बचाया गया था. विमान और पोतों की तलाश के बावजूद तीन जवानों का कोई सुराग नहीं लग पाया.ऑस्ट्रेलिया में लापता हुए अमेरिकी नौसैनिकों

जापान स्थित अमेरिकी नौसैनिकों ने एक बयान में कहा, ‘अब अभियान की दिशा राहत और बचाव से आगे चीजों को ठीक करने की ओर है. लापता जवानों के परिजनों को इस संबंध में अवगत करा दिया गया है.’ अमेरिकी नौसेना का यह विमान ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के संयुक्त सैन्य अभ्यास तलिस्मान सब्रे के लिए था. यह अभ्यास हाल ही में क्वीन्सलैंड स्टेट में समाप्त हुआ था.

Back to top button