नशेड़ी बाप ने ईंट मारकर की दो मासूम बेटियों की हत्या, अरेस्ट

गुड़गांव। गुड़गांव में शनिवार रात एक नशेड़ी बाप के द्वारा अपनी ही दो मासूम बेटियों की हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। सूचना के तुरंत बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को अरेस्ट कर उसके खिलाफ आपराधिक केस दर्ज कर लिया है। पता चला है कि आरोपी ने न सिर्फ दोनों बच्चियों को पीटा, बल्कि फिर ईंट दे मारी। एक लड़की 5 साल की थी तो दूसरी 3 की…

– पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कंट्रोल रूम के जरिए रात करीब 10 बजे थाना बजघेड़ा को सूचना मिली कि एक युवक ने अपनी दो मासूम बच्चियों की हत्या कर दी है।
– सूचना मिलते ही एसएचओ तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चियों की डेड बॉडीज को कार्रवाई के लिए भेज दिया।
– सूचना मिलते ही एसएचओ तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चियों की डेड बॉडीज को कार्रवाई के लिए भेज दिया।
ये भी पढ़े: अभी अभी: पीएम मोदी ने GST को लेकर किया एक और बड़ा ऐलान, सभी टैक्स को किया आधा
– साथ ही पुलिस ने हत्या के आरोपी को भी अरेस्ट कर लिया। आरोपी की पहचान मुकेश यादव निवासी बिहार हाल न्यू पालम विहार के रूप में हुई है, पत्थर की घिसाई का काम करता है।
– बताया जाता है कि एक लड़की की उम्र 5 साल थी, जबकि दूसरी बच्ची महज 3 साल की थी। वहीं आरोपी पिता शराब पीने का आदी है और जब भी नशे में होता है, वह अक्सर आपे से बाहर हो जाता है।
– शनिवार रात को भी ऐसा ही हुआ। शराब के नशे में मुकेश ने अपनी दोनों बेटियों को पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान उसने ईंट उठाकर दे मारी और दोनों बच्चियों की मौत हो गई।
– बहरहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी है। साथ ही दोनों डेड बॉडीज को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।





