यूपी एटीएस के हाथ लगा बांग्लादेशी आतंकी, फर्जी पासपोर्ट और आधार बरामद

यूपी एटीएस टीम को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने आतंकी गतिविधियों में संलिप्त एक बांग्लादेशी आतंकी को कुटेसरा, जनपद मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार कर लिया।
यूपी एटीएस के हाथ लगा बांग्लादेशी आतंकी, फर्जी पासपोर्ट और आधार बरामद
यहां वह पिछले एक महीने से रह रहा था। इससे पहले वह सहारनपुर के अम्बेहटा शेख में 2011 से रह रहा था। संदिग्‍ध आतंकी का नाम अब्दुल्लाह बताया जा रहा है।

ये भी पढ़े: कपड़ा उद्योग को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, टेक्सटाइल के जॉब वर्क पर GST की दर 18 से घटकर 5% हुई

आतंकी फर्जी आधार कार्ड और पासपोर्ट बनवाकर काफी समय से भारत में रह रहा था। उत्तर प्रदेश एटीएस के एडिशनल एसपी बृजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम को यह सफलता हाथ लगी है।

प्रारंभिक पूछताछ में आतंकी ने बताया है कि वह बांग्लादेशी आतंकियों को फर्जी आईडी और पासपोर्ट मुहैया कराने का काम कर रहा था। साथ ही उनको भारत में रुकने में भी मदद कर रहा था।

आतंकी के संबंध बांग्लादेश के प्रतिबन्धित आतंकी संगठन अन्सारुल्ला बांग्ला टीम से हैं। आतंकी के पास से भारी मात्रा में फर्जी आईडी, मोहरें और खुद का फर्जी पासपोर्ट, आधार कार्ड बरामद हुआ है।

 
Back to top button