कानपुर :बच्चे के साथ महिला ने की आत्महत्या,पति ने भी दे दी जान

लखनऊ। कानपुर में आज एक महिला ने बच्चे के साथ मौत को गले लगा लिया। पत्नी के इस कदम ने आहत पति ने भी कुछ घंटे के बाद ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। महिला ने अपने बच्चे के साथ मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दी थी, उस जगह से थोड़ा पहले पति ने भी ट्रेन से कटकर जान दे दी। इस परिवार में अब एक बच्चा है।
कानपुर के कल्याणपुर थाने के सामने साहब नगर निवासी कुंवर वर्मा की पत्नी निशा वर्मा ( 25) ने सात माह के बेटे के साथ मालगाड़ी के आगे छलांग लगा दी। जिससे उसकी तथा सात माह के अबोध की मौत हो गई। निशा की सात साल पहले शादी हुई थी। बड़ा बेटा अभिषेक (पांच वर्ष)। अपने पिता के साथ सो रहा था। निशा के परिवार के लोगों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।
ससुरालीजनों के इस आरोप से आहत महिला के पति ने भी मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी। मालगाड़ी से कटकर मां-बेटे की भी मौत हुई थी। घटना कानपुर के कल्याणपुर थाना के 11 नंबर क्रासिंग की है।





