पवार ने सिखाया, कांग्रेस में बगावत करने वाला बनता है बड़ा नेता : राणे

मुंबई. विधानमंडल के दोनों सदनों में शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री व राकांपा अध्यक्ष शरद पवार के संसदीय जीवन के 50 वर्ष और वरिष्ठ विधानसभा सदस्य तथा शेकाप के नेता गणपतराव देशमुख के 55 साल पूरे होने के मौके पर अभिनंदन प्रस्ताव रखा गया। विधान परिषद में इस प्रस्ताव पर बोलते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य नारायण राणे ने कहा कि कांग्रेस में जो बगावत करता है वो बड़ा नेता बनता है। यह बात मुझे राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष शरद पवार ने बताई है।
पवार ने सिखाया, कांग्रेस में बगावत करने वाला बनता है बड़ा नेता : राणे
 
– राणे ने कहा कि मेरे पसंदीदा नेता शिवसेना प्रमुख दिवंगत बालासाहब ठाकरे हैं, लेकिन राजनीति के क्षेत्र में पंसदीदा नेता पवार हैं।
– वहीं, राकांपा सदस्य ने प्रस्ताव पर अपने भाषण के दौरान राणे से किसी बात को लेकर कहा, ‘आप 10वीं पास हैं। फिर भी पवार साहब कहते हैं कि राणे बजट पर बेहतरीन भाषण करते हैं। उनसे सिखना चाहिए।
– तटकरे ने कहा कि इस तरह से तारीफ केवल पवार साहब ही कर सकते हैं।

ये भी पढ़े: कार हमले पर राहुल बड़ा बयान, बोले- मेरी कार पर हमला BJP और RSS के लोगों ने किया

पवार की प्रेरणा से बन रहा नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग
– अभिनंदन प्रस्ताव पर बोलते हुए मुख्यमंंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में कहा कि नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग की प्रेरणा उन्हें राकांपा अध्यक्ष शरद पवार से मिली है।
– पवार के 1982 में दिए गए एक भाषण का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उस वक्त पवार ने कहा था कि विदर्भ के पिछड़ेपन को तब तक दूर नहीं किया जा सकता जब तक मुंबई से सड़क के रास्ते उसे बेहतर तरीके से न जोड़ा जाए। इसलिए राकांपा को भी इसे पूरा करने में सहयोग करना चाहिए।
– देशमुख की तारीफ करते हुए कहा कि लगातार 55 सालों से सक्रिय रहे देशमुख सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
– विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखेपाटील और जयंत पाटील ने भी राजनीति में पवार के अमूल्य योगदान को याद किया।
Back to top button