आपसी रंजिश में एक की गोली मारकर हत्या, तीन वाहनों से आए थे बदमाश

जयपुर। जयपुर के प्रतापनगर में शुक्रवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने एक अस्पताल के बाहर उसे गोली मारी। गोली पास से मारी गई जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। देसी कट्टे से मारी गई। जानिए क्या है मामला ….
आपसी रंजिश में एक की गोली मारकर हत्या, तीन वाहनों से आए थे बदमाश
– सांगानेर सदर थाना क्षेत्र के प्रतापनगर स्थित एमजी अस्पताल के बाहर बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर कर हत्या कर दी। मृतक गौरव सिंह उर्फ गोल्डी मानसरोवर का रहने वाला था तथा आदतन अपराधी था।

ये भी पढ़े: बड़ा खुलासा: चोटी कटने का खुला राज तो इसलिए कट रही है चोटिया

– पुलिस के अनुसार शुरूआती जांच में हत्या आपसी रंजिश में किया जाना सामने आया है। पुलिस ने छह लोगों को राउंडअप किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
– बदमाश तीन वाहनों में भरकर आए थे। उन्होंने गौरव को एमजी अस्पताल के बाहर बुलाया और उसे गोली मार दी। गौरव की मौके पर ही मौत हो गई।
– बदमाशों ने उस पर देसी कट्टे से फायर किया। 

 
 
 
Back to top button