इस महिला नेता ने इमरान खान पर अश्लील मैसेज भेजने का लगाया आरोप

भ्रष्टाचार के मामले में फंसकर नवाज शरीफ के पद गंवाने के बाद प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देख रहे पूर्व क्रिकेटर और तहरीक-ए-इन्साफ पार्टी के मुखिया इमरान खान पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं.इस महिला नेता ने इमरान खान पर अश्लील

उन्हीं की पार्टी की नेता आयशा गुलालई ने आरोप लगाया है कि इमरान खान उसका शोषण कर रहे थे. कबायली क्षेत्र दक्षिण वजीरिस्तान से आने वाली एमएनए आयशा गुलालई ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि बताया कि इमरान खान की वजह से तहरीक-ए-इन्साफ में महिला कार्यकर्ता महफूज नहीं हैं. आयशा ने पार्टी छोड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि वह एमएनए का पद से नहीं हटेंगी. उन्होंने कहा कि एमएनए का पद उन्हें आवाम ने दिया है, इसलिए वह इसे नहीं छोड़ेंगी.

इसे भी पढ़े: USISPF गठन से भारत-अमेरिका के रिश्तों को मिलेगी मजबूती

आयशा गुलालई ने इमरान खान की तुलना शैतान से करते हुए कहा, ‘तहरीक ए इन्साफ’ का माहौल बेहद खराब है. इमरान खान मुझे और पार्टी के दूसरी महिला नेताओं को अश्लील मैसेज भेजते हैं. मैं काफी दिनों से इसे बर्दाश्त कर रही थी.’

 

Back to top button