‘मां तुझे प्रणाम’ रैली में भाग लेकर ‘जश्न-ए-आजादी’ का आप भी बनें हिस्सा

‘मां तुझे प्रणाम’ का आगाज हो गया है। जिला प्रशासन की सहयोग से होने वाले इस जश्न-ए-आजादी में अलग-अलग प्रतियोगिताएं भी होनी हैं। इसका आप भी हिस्सा बन सकते हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार स्लोगन लेखन प्रतियोगिता 10 अगस्त को, तस्वीर आजादी की ड्राइंग कॉम्प्टीशन 12 अगस्त को, फैंसी ड्रेस कॉम्प्टीशन 12 अगस्त को, राजू सरदार ब्रेवरी अवार्ड 12 अगस्त को, डांस कानपुर डांस कॉम्प्टीशन 13 अगस्त को होना है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दूसरी ओर 15 अगस्त को निकलने वाली मां तुझे प्रणाम रैली के लिए भी जोरशोर से तैयारियां शुरू हो गई हैं।
‘मां तुझे प्रणाम’ रैली में भाग लेकर 'जश्न-ए-आजादी' का आप भी बनें हिस्सा
37 किलोमीटर की दूरी तय करेगी मां तुझे प्रणाम रैली 
मां तुझे प्रणाम रैली इस बार कुल 37 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। रैली मोतीझील से शुरू होकर मेडिकल कॉलेज पुल से होते हुए काकादेव थाना, देवकी चौराहा, छपेड़ा पुलिया, शारदा नगर क्रॉसिंग, रावतपुर चौराहा, कंपनी बाग चौराहा (नवाबगंज), राजीव पेट्रोल पंप तिलक नगर, आर्यनगर चौराहा, बेनाझावर चौकी, हर्षनगर पेट्रोल पंप, अशोक नगर होते हुए यूनाइटेड बैंक तिराहा, 80 फीट रोड, गुमटी नंबर-5, जरीब चौकी, सीसामऊ, थाना बजरिया, बकरमंडी चौराहा, चुन्नीगंज, लालइमली चौराहा, परेड चौराहा, बड़ा चौराहा, फूलबाग, बिरहाना रोड, नयागंज, घंटाघर, टाटमिल चौराहा, ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा, किदवई नगर चौराहा, बारादेवी चौराहा, गोशाला चौराहा, दीप टाकीज, नंदलाल चौराहा, चावला मार्केट चौराहा, गोविंदपुरी नयापुल, फजलगंज चौराहा, मरियमपुर चौराहा, अमर उजाला कार्यालय तक पहुंचेगी। 

ये भी पढ़े: वीडियो: देखे कैसे आतंकी महिलाओं के साथ खुलेआम करते है रेप… फिर उसके बाद…

पुरस्कृत होंगी झाकियां 
रैली में शामिल होने वाली तीन सर्वश्रेष्ठ झाकियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। उनके लिए सम्मान समारोह आयोजित कर नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

 
ये हैं प्रायोजक व सह प्रायोजक
इस आयोजन के मुख्य प्रायोजक भाभा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स हैं। सह प्रायोजक गुलमोहर पब्लिक स्कूल, स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल, लॉ मिलिटेयर अकादमी, ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंड्री स्कूल, सीवी रमन इंटरमीडिएट कॉलेज, एस्कॉर्ट वर्ल्ड स्कूल, जेट निटवियर लिमिटेड, आनंद बिल्डर्स, मरटोलिया बिल्डर्स, डॉ. गुप्ता, रॉयल ड्रीम होम्स प्रा.लि., संजीव जैन (नेताजी), नीलिका आई ड्रॉप, मोहिनी टी, बावर्ची।

ऑफिस भेजें स्लोगन व पेंटिंग 
स्लोगन व पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए आपको अपना स्लोगन या पेंटिंग अतुल महेश्वरी मार्ग स्थित अमर उजाला कार्यालय (89 इंडस्ट्रीयल इस्टेट फजलगंज) में भेजनी होगी।

प्रतियोगिताओं के लिए कराएं रजिस्ट्रेशन 
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में शामिल होना चाहते हैं तो आप अपने मैसेज में जाकर प्रतियोगिता का नाम टाइप करें और फिर स्पेस के बाद बच्चे का नाम लिखें फिर स्पेस देकर बच्चे की उम्र लिखें फिर स्पेस देते हुए पिता/माता का नाम टाइप करें और भेज दें 8858329121 पर। मैसेज के जरिए केवल डांस, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन होने हैं।

– स्लोगन, डांस, ड्राइंग, फैंसी ड्रेस कॉम्प्टीशन में करें प्रतिभाग, दिखाएं प्रतिभा
– 15 अगस्त को निकलेगी ‘मां तुझे प्रणाम’ रैली, जगह-जगह होगा स्वागत

Back to top button