पाकिस्तान :सेक्स पर लिखा लेख नहीं छपा, तो भड़कीं लेखक

इस्लामाबाद। महिला अधिकारों पर कलम चलाने वाली एक नामी लेखक ने न्यूयॉर्क टाइम्स के लिए लेख लिखा, जिसका विषय था, पाकिस्तान में शादी से पहले सेक्स।
इजिप्ट और अमेरिका से ताल्लूक रखने वाली मोना एल्थहेव का लिखा आर्टिकल इस अंग्रेजी अखबार के सभी संस्करणों में प्रमुखता से छपा। पाकिस्तान में भी लेख ऑनलाइन पढ़ा गया, लेकिन न्यूयॉर्क टाइम्स के लोकल संस्करण एक्सप्रेस ट्रिब्यून में आर्टिकल नहीं छापा गया। उस स्थान पर कोरा कागज छोड़ दिया गया। इस पर मोना खफा हो गई हैं।
मोना के मुताबिक, एक बार फिर साबित हो गया कि पाकिस्तान में लोगों की सोच कितनी संकीर्ण है। वहां महिलाओं को किस नजर से देखा जा रहा है।
बकौल मोना, मेरे आर्टिकल पर रोक लगाने का मतलब साफ है कि जो महिला अपने हक के लिए आवाज उठाएगी, पाकिस्तान में उसे खतरनाक माना जाएगा। उसकी आवाज दबाने के लिए लोग किसी भी हद तक चले जाएंगे।
वहीं एक्सप्रेस ट्रिब्यून के एक वरिष्ठ संपादक ने बताया, हम इस्लाम के खिलाफ ऐसा विवादित आर्टिकल नहीं प्रकाशित कर सकते।





