पंजाब में बढ़ रही ठंड, मौसम विभाग ने 13 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

पंजाब: नवंबर महीने के अंत में अब पंजाब में ठंड अपना रंग दिखाने लगी है। इसी बीच मौसम विभाग द्वारा पंजाब के 13 जिलों में कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की गई है। विभाग के अनुसार 30 नवंबर और 1 दिसंबर को पंजाब के कई जिलों में घना कोहरा पड़ सकता है। इसे लेकर जालंधर, होशियारपुर, कपूरथला, रूपनगर, नवांशहर, मोहाली, पटियाला, तरनतारन, अमृतसर, लुधियाना, गुरदासपुर, पठानकोट और फतेहगढ़ साहिब में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इस दौरान यातायात प्रभावित हो सकता है क्योंकि भारी कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो जाती है। विभाग ने वाहन चालकों को बेहद सावधानी बरतने और कोहरे के दौरान धीरे गाड़ी चलाने, स्पीड कम रखने, गाड़ियों के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखने और फॉग लाइट का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। वहीं इसके बाद एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 4 दिसंबर से एक्टिव हो सकता है जिस कारण पंजाब में बारिश हो सकती है। वहीं अगर पंजाब में बारिश होती है तो ठंड और बढ़ने के आसार हैं।

Back to top button