क्या औरतें का वजन घटाता है नींबू पानी ?

आजकल वजन घटाने के लिए लोग सुबह खाली पेट नींबू पानी पीते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि यह कहा जाता रहा है कि सुबह उठकर गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से पेट की चर्बी कम होती है, मेटाबॉलिज्म तेज होता है और शरीर में जमा टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं. हालांकि, यह समझना जरूरी है कि क्या वाकई नींबू पानी वजन घटाने का आसान तरीका है? या फिर यह भी हेल्थ से जुड़ा एक ऐसा दावा है, जिसके पीछे का रिजल्ट कुछ और है.

अगर आप भी वजन कम करने के लिए रोज सुबह नींबू पानी पीते हैं तो इसके फायदे और नुकसान को समझना जरूरी है. तो देर किस बात की आइए नॉर्थवेस्टर्न मेडिसिन की एक रिसर्च के मुताबिक यह समझने की कोशिश करते हैं कि नींबू पानी वजन घटाने में कितना असरदार है और इसे पीने का सही तरीका क्या है.

सिर्फ नींबू पानी पीने से तेजी से वजन नहीं घटता है. हालांकि, नींबू पानी में कैलोरी कम होती है और इसमें मौजूद विटामिन सी शरीर को एनर्जी देने का काम करते हैं. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि नींबू पानी शरीर की चर्बी को सीधे पिघला देता है. नॉर्थवेस्टर्न मेडिसिन के मुताबिक, नींबू पानी मेटाबॉलिज्म को इतनी तेजी से नहीं बढ़ाता, जिससे अपने आप वजन घटने लगे. इसका फायदा तब हो सकता है, जब आप डाइट पर भी ध्यान देना शुरू कर देंगे और मीठी चीजों से दूर रहेंगे.

पानी पीने और वजन घटाने के बीच क्या रिलेशन है?

रिसर्च में पाया गया कि सिर्फ पानी का सेवन बढ़ाने से वजन, बॉडी मास इंडेक्स (BMI) या कमर के माप नहीं बदलता. हालांकि, मीठी चीजों की बजाय पानी पीने से वजन घटाने में मामूली फायदा हो सकता है.

नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन की रिसर्च के मुताबिक, खट्टे फल से वजन कम किया जा सकता है, अगर सही तरीके से सेवन किया जाए. रिसर्च में 1.28 किलोग्राम वजन कम होने की कमी देखी गई, लेकिन साथ ही यह भी बताया गया है कि सुबह एक गिलास नींबू पानी पीने से भी इतना ही वजन कम होगा.

नींबू पानी वजन घटाने में कैसे मदद कर सकता है?

अगर आप रोजाना चीनी वाली चाय, सॉफ्ट ड्रिंक या पैकेज्ड जूस पीते हैं तो उनकी जगह बिना चीनी वाला नींबू पानी पीने से कैलोरी का सेवन कम हो सकता है. लंबे समय तक इस तरह की आदत बनाए रखने से वजन कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.

पर्याप्त पानी पीना शरीर के लिए जरूरी है. अगर आपको सादे पानी के मुकाबले नींबू पानी ज्यादा पसंद है तो इसके जरिए आप दिनभर पानी पीने की आदत डाल सकते हैं. हालांकि, जरूरत से ज्यादा पानी पीने से वजन तेजी से कम नहीं होता.

सुबह नींबू पानी पीना आपकी लाइफस्टाइल का एक हिस्सा हो सकता है, लेकिन इसका फायदा तभी होगा, जब आप इसके साथ बैलेंस डाइट फॉलो की जाएगी.

क्या गुनगुना नींबू पानी ठंडे पानी से ज्यादा असरदार है?

कई लोग मानते हैं कि गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीने से शरीर की चर्बी तेजी से कम होती है. हालांकि, ऐसा होना इंसान के रूटीन पर भी निर्भर करता है. कई बार पानी पीने के बाद लोग पूरे दिन जरूरत से ज्यादा कैलोरी लेते हैं तो फायदा नहीं होगा. इसके अलावा, अगर आपको सुबह खाली पेट इसे पीने से एसिडिटी या पेट में परेशानी होती है तो इसे दिन में किसी दूसरे समय पी सकते हैं.

Back to top button