शादी-पार्टी में लगना है सबसे अलग? जैस्मिन भसीन के इस पर्पल साड़ी लुक से लें इंस्पिरेशन

शादी-ब्याह और त्योहारों के मौके पर हर महिला कोई एथनिक लुक कैरी करना चाहती है। एथनिक लुक के लिए साड़ी से बेहतर और क्या हो सकता है। साड़ी स्टाइलिश भी लगती है और कम्फर्टेबल भी होती है।
अगर आप भी ऐसा ही कोई लुक तलाश रही हैं, तो जैस्मिन भसीन का ये साड़ी लुक आपके लिए बेहतरीन इंस्पिरेशन बन सकता है। आइए डिकोड करें जैस्मिन का ये लुक और आप कैसे ऐसा लुक पा सकती हैं।
साड़ी का रंग और एम्ब्रॉयडरी
जैस्मिन ने इस लुक के लिए पर्पल कलर की साड़ी पहनी, जिस पर गोल्डन रंग की फूलों वाली खूबसूरत कढ़ाई थी। इस साड़ी की सबसे खास बात इसका गुलाबी और गोल्डन रंग का पतला बॉर्डर था। ये रंग साड़ी के पर्पल कलर के साथ कॉन्ट्रास्ट बना रहे थे, जो दिखने में काफी आकर्षक लग रहा था। इस साड़ी का कपड़ा सेमी-ट्रांस्पेरेंट था, जिससे पता चल रहा था कि साड़ी काफी लाइट वेट है।
ब्लाउज का खूबसूरत डिजाइन
इस खूबसूरत साड़ी के साथ जैस्मिन ने ब्लाउज का डिजाइन भी काफी खास रखा। उन्होंने डीप-यू-नेकलाइन वाला ब्लाउज पहना, जिसकी स्लीव कोहनी से हल्की ऊपर तक थी। उनके ब्लाउज का बॉडी पार्ट प्लेन था और स्लीव पर हैवी एम्ब्रॉयडरी की गई थी। यह पैटर्न ब्लाउज को काफी स्टाइलिश और क्लासी लुक दे रहा था।
मेकअप और हेयरस्टाइल
जैस्मिन ने अपने इस लुक के लिए फ्लॉलेस बेस रखा और चीक बोन्स पर हाइलाइटर का इस्तेमाल किया। उनके गोल चेहरे को ये और निखार रहा था। इसके साथ आंखों को हाइलाइट करने के लिए उन्होंने काजल लगाया और ब्राउन आईशैडो का इस्तेमाल किया। होंठों के लिए उन्होंने पिंक शेड की लिपस्टिक चुनी और लुक कंप्लीट करने के लिए गुलाबी रंग की बिंदी लगाई। ये छोटी-सी बिंदी उनके पूरे चेहरे को और भी आकर्षक बना रही थी।
बालों को उन्होंने बीच की मांग निकालकर सिंपल और नीट बन में बांधा। चेहरे को फ्रेम करने के लिए उन्होंने बैंग्स निकाली थी, जो उनके चेहरे के शेप के साथ काफी अच्छी लग रही थी।
मिनिमल जूलरी
जैस्मिन की साड़ी पर काफी कढ़ाई थी और ब्लाउज की स्लीव भी हैवी थी। इसलिए उन्होंने जूलरी काफी मिनिमल रखी। उन्होंने कान में गोल्डन कलर के गोल ईयररिंग्स पहने और एक हाथ में घड़ी और एक में ब्रेस्लेट पहना। मिनिमल जूलरी के साथ उनका लुक काफी क्लासी लग रहा था।





