चेहरे पर काले धब्बों को दूर करने के लिए अपनाये ये कारगर उपाय

शाइन करती हुई स्किन किसे अच्छी नहीं लगती, मगर धूप और प्रदूषण के चलते चेहरे और शरीर पर काले धब्बे पड़ने लगते है. काले धब्बो से छुटकारा पाने के लिए आप किचन में रखी चीजों का इस्तेमाल कर सकते है. घर में मौजूद चंदन पाउडर, हल्दी पाउडर, नींबू रस और बादाम तेल का मिश्रण काले धब्बो की समस्या से निजात दिला सकता है.

चेहरे पर काले धब्बों को दूर करने के लिए अपनाये ये कारगर उपाय

एक कटोरे में एक चम्मच चंदन पाउडर, एक चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच नींबू रस और बादाम की तेल की कुछ बूंदे ले. अच्छे से मिक्स पर इसका पेस्ट बना ले. इसे चेहरे पर लगा कर 15 मिनट के लिए छोड़ दे. अब चेहरे पर सर्कुलर मोशन में उंगलिया घुमाए. इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो ले. इसे शरीर के अन्य भागो पर भी इस्तेमाल कर सकते है. काले धब्बों को जल्दी हटाने के लिए सप्ताह में तीन बार इसे दोहराएं.

चंदन का इस्तेमाल नियमित रूप से करने से आपकी स्किन सॉफ्ट बनी रहती है. हल्दी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते है जो स्किन का रूखापन दूर करने में मदद करता है. नींबू में मौजूद एसिडिक तत्व स्किन के दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करता है.

Back to top button