142 साल बाद… वर्ल्ड कप को पीछे छोड़ नई शुरुआत पर होगा भारतीय महिला टीम का फोकस

 टी-20 विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय महिला टीम शुक्रवार से यहां पहले महिला टेस्ट में लॉडर्स पर इंग्लैंड का सामना करेगी तो उसका इरादा इस नाकामी से उबरने का होगा। टी-20 विश्व कप से जल्दी बाहर होने के बाद भारत को टेस्ट मैच के लिये तैयारी का अधिक समय मिल गया।

यह मैच ‘क्रिकेट का घर’ कहे जाने वाले लॉडर्स पर पहले पुरुष टेस्ट के 142 साल बाद होगा। भारतीय टीम ने इससे पहले मार्च में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध टेस्ट खेला था। भारतीय टीम वोर्मस्ले क्रिकेट ग्राउंड पर अभ्यास कर रही है।

जोश से लबरेज है टीम इंडिया

भारतीय टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने कहा कि लॉडर्स पर पहली बार खेलने को लेकर टीम काफी उत्साहित है। उन्होंने कहा कि यह लॉडर्स पर हमारा पहला टेस्ट है और मैं खुशकिस्मत हूं कि यह मौका मिला। उन्होंने कहा कि किसी भी भारतीय क्रिकेटर के लिये टेस्ट मैच खेलना सपने जैसा है।

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में हुए टेस्ट में पारी की शुरुआत की थी और उन्हें ही यहां मौका मिलेगा। प्रिया पूनिया को चोटिल प्रतिका रावल की जगह दी गई है। भारत ने इंग्लैंड के विरुद्ध पिछले चार मैचों में से तीन जीते हैं और इंग्लैंड में अभी तक एक भी टेस्ट नहीं गंवाया है। भारत के लिए हरलीन देयोल, स्पिनर श्री चरणी और तेज गेंदबाज नंदनी शर्मा को पदार्पण का मौका मिल सकता है।

इंग्लैंड टीम में 5 नई खिलाड़ी

दूसरी ओर महिला टी-20 विश्व कप उपविजेता इंग्लैंड टीम में पांच नई खिलाड़ी हैं, जिनमें एलिस कैप्सी, टिली कोर्टीन कोलमैन, मैडी विलियर्स, ग्रेस पोट्स और एली टी शामिल हैं। उनकी सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट ने इस टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा लेने का फैसला किया है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-:

भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रौड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, हरलीन देयोल, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, सयाली सतघारे, स्नेह राणा, प्रिया पूनिया।

इंग्लैंड : नेट सिवर ब्रंट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, मेइया बूचियेर, एलिस कैप्सी, टिली कोर्टीन कोलमैन, सोफी एक्लेस्टन, लॉरेन फिलेर, एमी जोंस, हीथर नाइट, एम्मा लैंब, ग्रेस पॉट्स, एली टी, मैडी विलियेर्स, इसी वोंग।

Back to top button