सिंधु जल समझौते पर फिर बौखलाया पाकिस्तान

 भारत की ओर से सिंधु जल संधि स्थगित किए जाने के मामले में पाकिस्तान की बौखलाहट फिर सामने आई है।

पाकिस्तान ने गुरुवार को आरोप लगाया कि भारत पानी को सामरिक परिसंपत्ति मानकर नदियों पर नियंत्रण करने का प्रयास कर रहा है। खासतौर पर सिंधु नदी घाटी के मामले में किया जा रहा है।

सिंधु जल समझौते को लेकर बौखलाया पाकिस्तान

विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने साप्ताहिक प्रेस बीफिंग के दौरान सिंधु जल संधि को स्थगित करने के भारत के फैसले से जुड़े एक सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की। 

ताहिर अंद्राबी ने कहा, ‘हम सिंधु जल संधि को स्थगित करने और पाकिस्तान के हिस्से के वैध प्रवाह में बाधा डालने के लिए बेबुनियाद आतंकवाद के आरोपों का सहारा लेने की भारत की कोशिश को अस्वीकार करते हैं।’

बता दें कि पिछले वर्ष 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सिंधु जल संधि को स्थगित करने समेत कई कदम उठाए थे।

Back to top button