Netflix पर नंबर-1 निकली एक्शन थ्रिलर

मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर बीते वीकेंड पर कई फिल्में और वेब सीरीज को रिलीज किया गया है। उनमें से एक फिल्म ऐसी है, जो फिलहाल नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 के पायदान पर ट्रेंड कर रही है। एक्शन और सस्पेंस के रोमांच से भरी इस मूवी ने फैंस का दिल जीत लिया है।

जिसकी बदौलत पिछले चार दिनों 2 घंटे 21 मिनट की ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर मस्ट वॉच बनी हुई है। आइए जानते हैं कि यहां कौन सी नई फिल्म के बारे में जिक्र किया जा रहा है।

नेटफ्लिक्स पर छाई ये नई फिल्म
जिस फिल्म के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसे महीनेभर पहले सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। ये मूवी साउथ सिनेमा से नाता रखती है और इसमें एक्शन की भरमार मौजूद है। बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी गर्दा उड़ा रही है। मूवी का नाम की तरफ गौर किया जाए तो वह ब्लास्ट (Blast) है।

जी हां तमिल सिनेमा की एक्शन और सस्पेंस से भरपूर फिल्म ब्लास्ट फिलहाल ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 की कुर्सी पर बनी हुई है और धड़ल्ले से ट्रेंड कर रही है। इस मूवी में साउथ सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता अर्जुन सरजा, अभिनेत्री अभिरामी और प्रीति मुकुंदन जैसे कई कलाकारों ने अहम भूमिकाओं को अदा किया है।

बीते 25 जून को ब्लास्ट को नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है और तब से लेकर अब तक ये फिल्म इस ओटीटी प्लेटफॉर्म की नंबर-1 के तौर पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। फिल्म कहानी बेहद दिलचस्प और रोचक है, जो आत्मरक्षा को वरीयता देती है।

क्या है ब्लास्ट की कहानी?
गौर किया जाए ब्लास्ट के स्टोरी प्लॉट की तरफ तो ये मूवी एक ऐसी परिवार की कहानी है, जो खुशहाल जिंदगी जी रहा होता है। परिवार का मुखिया राजाराम एक फॉर्मर मार्शल आर्ट्स ट्रेनर है और वह अपनी बेटी को भी इसके गुण सिखाता है, ताकि जरूरत पड़ने पर वह अपनी रक्षा कर सके।

अचानक से उनके परिवार में कार्पोरेट समूह दखल देता है और मूवी की स्टोरी पूरी तरह से घूम जाती है। जिसके बाद राजाराम, उसकी पत्नी और बेटी दुश्मनों की अक्ल ठिकाने लगाते हैं।

Back to top button