‘परदेसी पिया’ की जुदाई में बना था Poonam Dhillon का पुराना गीत

सिनेमा जगत में हमेशा दर्द भरे गानों का दबदबा रहा है। श्रोता लंबे अरसे से इस तरह के गीतों के वरीयता देते हुए आ रहे हैं और उम्र से लोग सैड सॉन्ग्स सुनना पसंद करते हैं। इस आधार पर आज हम आपको 40 साल पुराने एक ऐसे दर्द भरे नगमे के बारे में बताने जा रहे हैं, जो परदेसी पिया की याद में बना था।
इस गीत को मशहूर वेटरन एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों पर फिल्माया गया था और इंडस्ट्री के दो दिग्गज गायकों की मधुर आवाज ने इस सॉन्ग को हमेशा-हमेशा के लिए अमर कर दिया था।
पूनम ढिल्लों का कल्ट सैड सॉन्ग
इस लेख में अभिनेत्री पूनम ढिल्लों के जिस सैड सॉन्ग के बारे में जिक्र किया जा रहा है, वह हीरो से पिछड़ने की कहानी बयां करता है। जिसमें हीरो अपनी हीरोइन को छोड़कर जा रहा होता और हीरोइन उससे दूर होने के गम में ये दर्द भरा गाना गाती है।अब तो आप समझ ही गए होगे कि यहां बात पूनम ढिल्लों के ना जइयो परदेस… (Na Jaiyo Pardes) गीत के बारे में बात की जा रही है।
ना जइयो परदेस… साल 1986 में आई फिल्म कर्मा (Karma) से नाता रखता है। जिसमें दिलीप कुमार, नसीरुद्दीन शाह, अनिल कपूर, पूनम ढिल्लों, श्रीदेवी, जैसी श्रॉफ, नूतन और दारा सिंह, अनुपम खेर जैसे कई कलाकारों ने अहम भूमिका को अदा किया था। निर्देशक सुभाष घई की ये मूवी ब्लॉकबस्टर रही थी और इसके गाने भी काफी लोकप्रिय रहे।
जिनमें ना जइयो परदेस… को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। रिलीज के चार दशक बाद भी एक सैड सॉन्ग के तौर पर इस गीत को असरदार माना जाता है, जो जख्मी दिल का हाल बयां करता है। इस तरह से करमा का ना जइयो परदेस… एक कल्ट यादगार गाने के तौर पर मशहूर है।
इन सिंगर्स ने दी थी आवाज
कर्मा के ना जइयो परदेस… गाने की इतनी अधिक लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण इसके गायक थे, जिनमें कविता कृष्णमूर्ती (Kavita Krishnamurthy) और दिग्गज सिंगर किशोर कुमार (Kishore Kumar) का नाम शामिल रहा। इन दोनों ने अपनी-अपनी रूहानी आवाज में इस गीत को गाया, जो हर किसी के दिलों को आज भी सुकून पहुंचाने का काम करता है।





