‘सिचुएशनशिप’ बयान के बाद डेटिंग ऐप पर दिखे Jackky Bhagnani?

एक्टर-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी ने एक बार फिर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। लेकिन अफसोस, गलत वजहों से। कुछ हफ्तों पहले ही फिल्ममेकर ने एक यूट्यूब चैनल पर इंटरव्यू देते वक्त अपना और रकुल प्रीत सिंह का रिश्ता एक सिचुएशनशिप जैसा बताया था।
इस बयान के बाद वे सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुए और बाद में उन्होंने रकुल के साथ एक वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने मजेदार अंदाज में माफी भी मांगी। लेकिन अब एक्टर-प्रोड्यूसर को एक डेटिंग साइट पर देखा गया, जिससे फैंस हैरान रह गए हैं।
डेटिंग ऐप पर स्पॉट हुए जैकी भगनानी
इस बार, एक्टर-प्रोड्यूसर ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) से शादीशुदा होने के बावजूद वह किसी डेटिंग ऐप पर हैं। हाल ही में, एक रेडिट यूजर ने एक यूट्यूबर के वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें दावा किया गया था कि जैकी का ‘राया’ (Raya) नाम के एक एक्सक्लूसिव डेटिंग ऐप पर अकाउंट है।
स्क्रीनशॉट में ‘जैकी’ नाम की एक प्रोफाइल दिख रही है, जिसके बायो में ‘एक्टर/प्रोड्यूसर’ लिखा है। उनकी लोकेशन लंदन, यूनाइटेड किंगडम दिखाई गई थी। इस स्क्रीनशॉट ने फैन्स को हैरान कर दिया, क्योंकि इस प्रोफाइल पर जैकी की फोटो भी लगी हुई थी। हालांकि डेटिंग ऐप्स पर फेक प्रोफाइल्स भी होती हैं लेकिन इस ऐप को लेकर ऐसा कहना थोड़ा मुश्किल है।
बाकी डेटिंग ऐप से अलग कैसे है ‘राया’?
बता दें कि राया कोई आम डेटिंग ऐप नहीं है। यह एक खास, मेंबरशिप-आधारित ऐप है जिसका इस्तेमाल आम तौर पर डेटिंग, नेटवर्किंग और दोस्ती के लिए किया जाता है। दूसरे ऐप्स के उलट, राया के लिए यूजर्स को अप्लाई करना पड़ता है और एप्लीकेशन मंजूर होने से पहले उनकी समीक्षा की जाती है। इसी वजह से राया सेलिब्रिटीज और हाई-प्रोफाइल लोगों के बीच लोकप्रिय हो गया है।
जैकी भगनानी के ‘सिचुएशनशिप’ बयान पर मचा था बवाल
यह मामला तब सामने आया है जब कुछ महीने पहले ही एक्टर-प्रोड्यूसर ने ‘सिचुएशनशिप’ वाले अपने बयान से सुर्खियां बटोरी थीं। इस साल अप्रैल में, एक YouTube चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा था, ‘रकुल और मेरी शादी हो चुकी है, लेकिन हम एक तरह की ‘सिचुएशनशिप’ में हैं। बेशक, हम एक-दूसरे के प्रति कमिटेड हैं क्योंकि इसीलिए हमारी शादी हुई है। लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि मैं उनसे किसी भी चीज के बारे में बात कर सकता हूं’।
हालांकि इस बयान की काफी आलोचना हुई, लेकिन बाद में रकुल ने साफ किया कि उनके कमेंट का गलत मतलब निकाला गया था। हालांकि इसके बावजूद जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।





