बैंक घोटाला: 657 करोड़ के गबन में एक और आईएएस फंसा, सीबीआई ने देर रात पूछताछ के लिए उठाया

657 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम वीरवार को हरियाणा कैडर के दो आईएएस के घर पहुंची।
एक टीम चंडीगढ़ सेक्टर 16 और दूसरी टीम एमडीसी पंचकूला में रहने वाले आईएएस के घर पहुंची। देर रात एक आईएएस को हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि सीबीआई ने अभी तक गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।





