Redmi K90 Ultra जल्द हो सकता है लॉन्च

Xiaomi का सब-ब्रांड Redmi जल्द ही अपने नए सब-फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर Redmi K90 Ultra को पेश कर सकता है। अब इंटरनेट पर इस मॉडल के चिपसेट और बैटरी से जुड़ी अहम डिटेल्स लीक हो गई हैं, जिससे संकेत मिलते हैं कि ये फोन आने वाले कुछ महीनों में दस्तक दे सकता है। ऐसी संभावना है कि मार्केट में Redmi K90 Ultra को Redmi K90 Max के ठीक नीचे प्लेस किया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो इस अपकमिंग फोन में इन-बिल्ट फैन, 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है और ये Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर वाले डिवाइसेज को कड़ी टक्कर दे सकता है।

फ्लैगशिप फोन्स को चुनौती दे सकता है Redmi K90 Ultra
चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन के एक नए Weibo पोस्ट के मुताबिक, Redmi K90 Ultra में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया जा सकता है, जिसके साथ हीट कंट्रोल के लिए इन-बिल्ट फैन वाला एक्टिव कूलिंग सिस्टम मिलने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि ये हैंडसेट फ्लैगशिप-लेवल की परफॉर्मेंस देगा और Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस दूसरे प्रीमियम फ्लैगशिप हैंडसेट्स को टक्कर दे सकता है।

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Redmi K90 Ultra की बैटरी कैपेसिटी कम से कम 8,500mAh हो सकती है। इसके अलावा फोन के दूसरे हार्डवेयर और फीचर्स काफी हद तक Redmi K90 Max के समान होने की बात कही जा रही है।

पिछली लीक्स में दावा किया गया था कि Redmi K90 Ultra में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.89 इंच का 1.5K LTPS OLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें कस्टम डुअल-स्पीकर सिस्टम, अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग शामिल हो सकती है। इस फोन को अप्रैल में चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा गया था, जहां इसमें 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने का खुलासा हुआ था।

जैसा कि पहले बताया गया है, Redmi K90 लाइनअप में Redmi K90 Ultra को Redmi K90 Max से नीचे रखा जा सकता है। याद दिला दें कि Redmi K90 Max को इसी साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था, जिसकी शुरुआती कीमत 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए CNY 2,999 (लगभग 41,000 रुपये) रखी गई थी।

Redmi K90 Max एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है और इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.83 इंच का 1.5K M10 डिस्प्ले दिया गया है। ये फोन MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट पर काम करता है। इसमें एक डेडिकेटेड D2 डिस्प्ले चिप और गेमिंग के दौरान हीट कंट्रोल के लिए एक्टिव कूलिंग फैन का इस्तेमाल किया गया है।

कैमरे की बात करें तो Redmi K90 Max में डुअल रियर कैमरा यूनिट मिलती है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट्स के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ये फोन IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आता है और इसमें 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 8,550mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

Back to top button