रोडवेज बसों में खूब बजता था Dharmendra का 51 साल पुराना गीत

दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने सुनहरे फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्म के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। आज भी उनकी शानदार फिल्मों की चर्चा की जाती है। सिर्फ मूवीज ही नहीं बल्कि उनमें मौजूद गानों को भी खूब पसंद किया जाता है।
इस आधार पर आज हम आपको धर्मेंद्र की एक कल्ट मूवी के सदाबहार गीत के बारे में बताने जा रहे हैं, जो रोडवेज बसों में धड़ल्ले से बजता था। आइए जानते हैं कि धरम पाजी के कौन से आइकॉनिक सॉन्ग के बारे में इस लेख में बात की जा रही है।
धर्मेंद्र का आइकॉनिक गाना
किसी भी गाने की सफलता का अंदाजा उस इस बात से लगाया जाता है, जिसे फैंस खूब सुनना पसंद करें। कार, मोबाइल, टीवी, ट्रक और बसों में जिन गानों को सुना जाता है, उससे ही उस गीत की लोकप्रियता का गवाही मिलती है। एक ऐसा गाना अभिनेता धर्मेंद्र का भी है, जो रोडवेज बसों और ट्रकों में खूब बजता था।
उस गीत के बोल हैं- मैं जट यमला पगला दीवाना… (Main Jat Yamla Pagla Deewana) ये हां धर्मेंद्र का ये 51 साल पुराना डांसिंग गीत आज भी आपको सड़कों पर बसों और ट्रकों में सुनने को मिल जाएगा।
अधिकतर ट्रक और बस में धर्मेंद्र के इस गीत को हॉर्न में ट्यून फॉर्मेट के हिसाब से बजाते हैं, जो सुनने में कूल लगता है। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो भी वायरल हो चुके हैं, जिनमें धर्मेंद्र के मैं जट यमला पगला दीवाना गाने की धुन ट्रक और बसों में बज रही होती है और सड़कों पर लोगों को काफिला डांस करता हुआ नजर आता है।
गौर किया जाए धर्मेंद्र मैं जट यमला पगला दीवाना गाने की मेकिंग की तरफ तो इसे दिग्गज सिंगर मोहम्मद रफी ने अपनी जादुई आवाज में गाया था, जबकि इसके संगीतकार की कमान लक्ष्मीकांत और प्यारेलाल की जोड़ी के हाथों में थी। गीत के बोल को मशहूर गीतकार आनंद बक्शी ने लिखा था। बता दें कि ये सॉन्ग धर्मेंद्र की कल्ट क्लासिक फिल्म प्रतिज्ञा का था, जिसे 1975 में रिलीज किया गया था।
इस मूवी में हुआ था रीक्रिएट
धर्मेंद्र के मैं जट यमला पगला दीवाना सॉन्ग की पॉपुलैरिटी का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि इस गीत को साल 2011 में आई फिल्म यमला पगला दीवाना में दोबारा से रीक्रिएट किया गया, जिसे सिंगर सोनू निगम ने गाया था।





