OTT पर छाई 6 एपिसोड की Historical Drama सीरीज, कहानी जीत रही दर्शकों का दिल

अगर आप ओटीटी पर वही घिसी-पिटी क्राइम थ्रिलर और रोमांटिक कॉमेडी फिल्में या सीरीज देखकर बोर हो चुके हैं और नया देखना चाहते हैं, तो यह नई सीरीज आपको जरूर देखनी चाहिए। हिस्टोरिकल या बायोग्राफिकल ड्रामा जॉनर पसंद करन वाले दर्शकों के लिए इस बार ओटीटी पर एक शानदार सीरीज रिलीज हुई है जिसमें भारत के पहले स्टार्टअप में से एक की दिलचस्प कहानी दिखाई गई है।
सीरीज की कहानी इतनी दिलचस्प है कि इसने दर्शकों के दिल में पहले ही जगह बना ली है वहीं इसमें काम करने वाले एक्टर्स की शानदार परफॉर्मेंस भी एक अलग छाप छोड़ रही है। IMDb पर इसे 10 में से 8.8 की धांसू रेटिंग दी गई है।
क्या है सीरीज की कहानी?
जब भी कभी हाथ की कलाई पर नई वॉच खरीदने की बात आती है तो सबके जेहन में टाइटन जरूर याद आती है। लेकिन ये टाइटन कैसे बनी? कैसे यह भारत का सबसे बड़ा ब्रांड बन गई? और कैसे इतनी पॉपुलर हो गई कि वॉच का दूसरा नाम ही टाइटन कह दें तो गलत नहीं होगा।
इस टाइटन को घर-घर में पहुंचाने वाले शख्स की कहानी है ‘मेड इन इंडिया- द टाइटन स्टोरी’ (Made In India: Titan Story)। जिसमें दूरदर्शी उद्यमी ज़ेरक्सेस देसाई (Xerxes Desai) के साहसी सफर की कहानी दिखाई गई है। जिन्हें जे.आर.डी. टाटा (JRD Tata) का समर्थन हासिल था। उन्होंने 1980 के दशक में भारत का पहला वर्ल्ड-क्लास, स्वदेशी वॉच ब्रांड जीरो से शुरू करके बनाया और तस्करों के कब्जे वाले घड़ी के बाजार को चुनौती देने की हिम्मत दिखाई।
एक अपमान और फिर वर्ल्ड-क्लास ब्रांड
1970 के दशक में बॉम्बे में भारतीय घड़ी बाजार पर या तो सस्ते इंपोर्ट और स्मगलरों का कब्जा था, या फिर बहुत महंगी विदेशी ब्रांड्स का। कहानी असल में तब शुरू होती है जब दूरदर्शी जे.आर.डी. टाटा को एक स्विस घड़ी बनाने वाले से अपमानजनक अनुभव का सामना करना पड़ा; उस व्यक्ति ने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया था कि कोई भारतीय कंपनी कभी वर्ल्ड-क्लास घड़ी बना सकती है।
इससे प्रेरित होकर, J.R.D. ने टाटा के एक होनहार और बेहद महत्वाकांक्षी एग्जीक्यूटिव, ज़ेरक्सेस देसाई को ऐसी स्वदेशी घड़ियां बनाने का लगभग असंभव काम सौंपा, जो दुनिया भर में मुकाबला कर सकें।
इस सीरीज में जे आर डी टाटा के किरदार में नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) ने कमाल का काम किया है वहीं ज़ेरक्सेस देसाई के किरदार में जिम सर्भ (Jim Sarbh) ने भी छाप छोड़ी है। सीरीज 3 जून से एमएक्स प्लेयर (MX Player) पर स्ट्रीम हो रही है।





