मगरमच्छ को जबरदस्ती पिला दी बियर, उसके बाद जो हुआ देखकर कांप जाएंगे…

अमेरिका में जानवरों को भी टल्ली करने का मौका नहीं छोड़ते हैं। जानवरों का पाला अगर यहां के लोगों से पड़ जाए तो पकड़ के शराब पिला देते हैं। जानवर जब टल्ली होकर घूमने लगते हैं, तो उन्हें देख यहां के लोग एन्ज्वॉय करते हैं। अमेरिका में दो युवाओं पर एक मगरमच्छ को जबरदस्ती बियर पिलाने का मामला दर्ज हुआ है। सोशल मीडिया साइट स्नैपचेट पर ये तस्वीरें पोस्ट होते ही वायरल हो गई जिस पर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है।

पूछताछ होने पर जोसेफ और लॉयड ने अधिकारियों को भी इस बारे में अवगत करा दिया है। इन लोगों पर इस मगरमच्छ को प्रताड़ित करने का केस दर्ज हुआ है।
ये तस्वीरें सबसे पहले स्नैपचैट पर आई थी। मगरमच्छ को जबरदस्ती बियर पिलाते जोसेफ और लॉयड की इन तस्वीरों के कई लोगों ने स्क्रीनशॉट्स लिए थे और इसे फेसबुक पर शेयर किया था। प्रेस रिलीज के मुताबिक, इन दोनों युवकों पर 300 डॉलर का जुर्माना हो सकता है।





