इस किन्नर ने लालू को दिया था श्राप, कहा था- बहुत जल्दी बर्बाद हो जाएगा तेरा परिवार

साल 2008 में MP के KOTMA विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाली किन्नर SHABNAM मौसी ने हाल में दिए गए MEDIA INERVIEW में कहा है कि उनकी वजह से ही LALU YADAV पर मुसीबतें आ रही है। शबनम के मुताबिक, चुनाव में हार के बाद लालू यादव ने उनका मजाक उड़ाया था जिसके बाद उन्होंने लालू को बर्बादी का श्राप दिया था।

शनिवार को एविएशन मिनिस्ट्री ने एक नोटिफिकेश जारी किया है जिसके मुताबिक, RJD के अध्यक्ष लालू और राबड़ी देवी को अब एयरपोर्ट पर VVIP ट्रीटमेंट नहीं मिलेगा। अब तक लालू और राबड़ी अपनी कार से स्टेट हैंगर तक जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। उन्हें दूसरे यात्रियों की तरह एयरपोर्ट की सिक्युरिटी चेकिंग से गुजरना होगा। शबनम मौसी देश की पहली किन्नर MLA हैं। उन्होंने फरवरी 1998 में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मध्य प्रदेश के सोहागपुर से चुनाव लड़ा था।

पहली बार में ही उन्होंने 18 हजार से ज्यादा वोट से जीत दर्ज की थी। उन्होंने साल 2008 में कोटमा सीट से चुनाव लड़ा तो उन्हें केवल 650 वोट मिले थे। तीसरी बार उन्होंने साल 2012 में उत्तर प्रदेश के कानपुर कैंट से ‘राष्ट्रीय विकलांग पार्टी’ की टिकट पर चुनाव लड़ा। इस चुनाव में उन्हें सिर्फ 118 वोट मिले थे। शबनम ने बताया कि साल 2008 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने RJD की टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने बताया कि इस दौरान लालू ने उन्हें आर्थिक मदद देने की बात कही थी। साथ ही लालू ने उनके लिए चुनाव प्रचार की भी बात कही थी। लेकिन लालू ने अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया और शबनम इस चुनाव में बुरी तरह हार गईं। उन्हें केवल 650 वोट मिले थे।

शबनम के मुताबिक, लालू अगर अपने किए हुए वादे को पूरा करते तो वो कोटमा सीट से चुनाव जीत जातीं। उन्होंने कहा कि कोटमा विधानसभा एरिया में कोयला खदानों में काम करने वालों में यूपी और बिहार के लोगों की संख्या ज्यादा है। ऐसे में अगर लालू यादव उनके लिए चुनाव प्रचार करते तो निश्चित तौर पर वे दोबारा MLA बन जाती। शबनम के मुताबिक, हार के बाद वो लालू से मिलने दिल्ली पहुंची थी जहां लालू ने उनकी चुनावी हार का मजाक उड़ाया था। उन्होंने बताया कि दिल्ली में जब वे लालू से मिली तो लालू ने अपने समर्थकों से उन्हें किराया और भाड़ा के लिए 10 हजार रुपए देने को कहा था। ये बात शबनम को बुरी लगी थी जिसके बाद उन्होंने लालू और उनके परिवार को बर्बादी का श्राप दिया था।

महाराष्ट्र के एक ब्राह्मण फैमिली में पैदा हुईं शबनम मौसी के पिता आईपीएस अधिकारी थे। जन्म के बाद उन्हें आदिवासियों ने पाला था। बचपन में उनका नाम चंद्र प्रकाश था। आठवीं तक पढ़ाई के बाद शबनम काम की तलाश में मुंबई पहुंची। यहां वे मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में काम किया। उन्होंने अमर अकबर एंथोनी, जनता का हवलदार, कुंवारा बाप जैसी फिल्मों में काम किया। साल 2005 में शबनम की लाइफ पर उनके नाम से फिल्म ‘शबनम मौसी’ बन चुकी है। फिल्म में आशुतोष राणा ने उनका कैरेक्टर प्ले किया था।

Back to top button