सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ MS Dhoni की होगी वापसी!

शुक्रवार रात एक रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को 7 विकेट से मात दी। इस हार के बाद चेन्‍नई की प्‍लेऑफ की राह कठिन हो गई है। चेन्‍नई ने 12 में से 6 मैच जीते हैं और 6 गंवाए हैं। 12 अंक और नेट रन रेट +0.027 के साथ टीम प्‍वाइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है।

टीम अगर अपने अगले दोनों मैच जीतती है तब भी उन्‍हें भाग्‍य के भरोसे रहना पड़ सकता है। चेन्‍नई अब सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद से टकराएगी। चेपॉक में होने वाले इस सीजन के आखिरी मैच में महेंद्र सिंह धोनी की वापसी हो सकती है। पिंडली में लगी चोट के कारण धोनी मौजूदा सीजन में अब तक कोई मैच नहीं खेले हैं।

धोनी की वापसी हो सकती

अनुभवी भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने संकेत दिए हैं कि धोनी हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के करो या मरो वाले मुकाबले में वापसी कर सकते हैं। अपने यूट्यूब चैनल पर अश्विन ने कहा, “आज भी, अगर हम एक बेहतरीन तेज बल्लेबाज की बात करें, तो मुझे लगता है कि वो धोनी ही हैं। देखते हैं। मुझे लगता है कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उनके खेलने की अच्छी संभावना है। देखते हैं आगे क्या होता है।”

मैदान पर उतरने के लिए तैयार

अश्विन ने कहा, “जहां तक मैंने सुना है, वो पिछले दो-तीन मैचों से मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं। मुझे लगता है कि आप जितनी कम ट्र‍ेनिंग करेंगे, इंजरी की संभावना उतनी ही बढ़ जाएगी। कुछ लोग चोटों से बचने के लिए एक मैच से दूसरे मैच में जाते रहते हैं, यह गलत है। लेकिन यह एक अलग विभाग है; यह फिजियोथेरेपी और खेल विज्ञान है। मुझे नहीं लगता कि कोच और कप्तान को दोषी ठहराया जा सकता है। वे कुछ नहीं कर सकते।”

Back to top button