चावल के बिना क्यों अधूरी मानी जाती है पूजा?

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ और यज्ञ का विशेष महत्व है। इसमें विशेष सामग्री को शामिल किया जाता है। जैसे- जल, पुष्प, चंदन और चावल समेत आदि। ऐसा माना जाता है कि पूजा में विशेष सामग्री को शामिल न करने से साधक को पूजा का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है। इसलिए कहा जाता है कि पूजा से पहले ही सामग्री को एकतित्र कर लें।
पूजा के दौरान देवी-देवताओं को तिलक लगाने के बाद उस पर अक्षत चढ़ाएं जाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, तिलक लगाने के बाद उस पर अक्षत अर्पित करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही पूजा सफल होती है। क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर पूजा-पाठ में चावल का प्रयोग क्यों किया जाता है। अगर नहीं पता, तो आइए आपको इस आर्टिकल में विस्तार से बताते हैं इसकी वजह के बारे में।
इसलिए प्रयोग किया है चावल का प्रयोग
अक्षत दो शब्दों ‘अ’ और ‘क्षत’ से मिलकर बना है, जिसका अर्थ होता है, जो खंडित न हो। अक्षत आस्था, लोगों की प्रार्थनाओं की पूर्णता और ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास का प्रतीक है। इसलिए हिंदू धर्म में किसी भी शुभ काम में चावल का प्रयोग किया जाता है। कोई संकल्प लेने में भी चावल का प्रयोग किया जाता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, पूजा में चावल शामिल करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। अक्षत को शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। चावल को हवन में अर्पित करने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। साथ ही परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
अन्नपूर्णा और लक्ष्मी का स्वरूप- सभी अन्नों में चावल को उत्तम माना जाता है। पूजा के दौरान देवी-देवताओं को चावल अर्पित कर भगवान से यह प्रार्थना करते हैं कि प्रभु की कृपा से घर के भंडार सदैव भरे रहें। साथ ही जीवन में कभी अन्न-धन की कमी का सामना न करना पड़े।
हर चीज की कमी को पूरा करता है चावल- अगर पूजा के समय आपके पास कोई सामग्री नहीं है, तो ऐसे में आप भगवान से क्षमा प्रार्थना करें और सामग्री के स्थान पर अक्षत चढ़ाएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इससे सामग्री की कमी पूरी होती है। साथ ही भक्त के जीवन में खुशियों का आगमन होता है।





