Vivo का 6,500mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च

 वीवो ने चुपके से चीन में अपना नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Vivo Y60 के नाम से पेश किया है। कंपनी ने इससे पहले Vivo Y600 Pro को पेश किया था जिसके बाद अब ये नया मॉडल पेश किया गया है। हैंडसेट को तीन कलर और तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। डिवाइस में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 चिपसेट मिल रहा है।

फोन 8GB तक RAM और 256GB तक की ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है। डिवाइस में 6,500mAh की बैटरी और 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत पर एक नजर डालते हैं।

Vivo Y60 की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात करें तो Vivo Y60 के बेस वेरिएंट की कीमत CNY 1,799 यानी लगभग 25,000 रुपये है, जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिल जाता है। जबकि डिवाइस के 6GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 यानी लगभग 28,000 रुपये है।

फोन के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,299 यानी लगभग 32,000 रुपये है। डिवाइस तीन कलर Lucky Purple, Obsidian Black, और Shanhaiqing में आता है।

Vivo Y60 के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो वीवो के इस फोन में 6.74-इंच LCD डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही इस फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट, 16.7 मिलियन कलर और 20:9 का आस्पेक्ट रेशियो मिल रहा है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4nm ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 चिपसेट मिल रहा है।

हैंडसेट Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर रन करता है। इसके अलावा इस फोन में Adreno 613 GPU, 8GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिल रही है। फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग के साथ आता है।

Vivo Y60 के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए फोन के पिछले हिस्से पर CMOS सेंसर, ऑटोफोकस और 10x तक डिजिटल जूम के साथ 13-मेगापिक्सल (f/2.2) का सिंगल प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। जबकि फोन में सेल्फी के लिए सामने की तरफ 5-मेगापिक्सल (f/2.2) का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा इस फोन में 6,500mAh बैटरी, 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।

Back to top button