क्राइम पेट्रोल देख बनाया था ठगी का प्लान, बच्चों ने ऐसे की वारदात

ग्वालियर. 12 साल के अतीक को रुपए दोगुने करने का झांसा देकर लूट करने वाले दूसरे नाबालिग दोस्त को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अतीक ने पहले पुलिस को बताया था कि पिता को किडनैप कर हत्या की धमकी उसके दोस्तों ने दी थी और घर से 1 लाख रुपए और जेवर लूट लिए थे। गर्दन पर रस्सी फंसाकर मारने का भी प्रयास किया था। मौके से एक नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया और सोमवार को दूसरे आरोपी को पकड़ते ही कहानी और साफ हो गई।झगड़े के बाद मामला बिगड़ गया…

– आरोपियों ने बताया कि टीवी पर देख रुपए दोगुने पर झांसा देकर रुपए ऐंठने का आइडिया दिमाग में था, लेकिन झगड़े के बाद मामला बिगड़ गया।
– झांसी रोड थाना पुलिस ने बताया कि अतीक खान निवासी गड्डा वाला मोहल्ला के साथ रविवार को वारदात हुई थी।
– अतीक ने घर पर डांट व पिटाई लगने के डर से असली कहानी पहले पुलिस को नहीं बताई थी।
10 के बदले 20 रुपए दे चुके थे
– दोनों अाराेपियों के पकड़ते ही यह सामने आया कि अतीक को पहले होली पर आरोपी 10 के बदले 20 रुपए दे चुके थे। तो अतीक को थोड़ा विश्वास था कि ये रुपए दोगुने कर सकते हैं।
– इसी झांसे में आकर आरोपियों के कहने पर अतीक ने घर में रखे 1 लाख रुपए और जेवर आरोपियों को दे दिए, लेकिन जब पहाड़ी पर दोगुने की बात आई तो आरोपियों ने अतीक को जान से मारने का प्रयास किया; जिसमें उसे चोटें आईं।





