अंधेरे में बीता बचपन, टीवी तक नहीं देखा, ऐसी है इस एक्टर की कहानी


– आदित्य ने बताया कि मैं बिहार से हूं। आज से कुछ साल पहले तक मेरे गांव में बिजली भी नहीं थी। अक्सर लोग मुझसे पूछते हैं कि पुराने चंद्रकांता सीरियल से आपका यह शो अलग कैसे है। मैं बता नहीं पाता हूं। क्योंकि मैं वो सीरियल देख ही नहीं सका। गांव में बिजली ही नहीं थी। पास के कस्बे के एक दो घर में ही टीवी था, जहां सब जमा होते थे। मुझे किसी और के यहां जाकर टीवी देखना अच्छा नहीं लगता था। मेरे सब दोस्त जाते थे। मैं खेलता था। मेरे पिता कॉन्ट्रैक्टर हैं। साधारण घर से हूं मैं। आर्थिक तंगी तो बहुत छोटी चीज़ है। इनसे बड़ी दिक्कतें देखी हैं हमने घर में। स्कूल में खेलता रहा और फिर पॉलिटिक्स करने लगा।
कब तक कहते रहेंगे टैलेंटेड एक्टर और ब्यूटीफुल एक्ट्रेस
– चंद्रकांता का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस मधुरिमा तुली ने कहा कि मुझे बहुत बुरा लगता है जब एक्ट्रेसेस को ब्यूटीफुल गॉर्जियस रैविशिंग जैसे एडजेक्टिव्स कहकर स्टेज पर बुलाया जाता है। जबकि एक्टर्स के लिए कहते हैं प्लीज़ वेलकम द वेरी टैलेंटेड सो एंड सो एक्टर। एक्ट्रेसेस को ऑब्जेक्टिफाय ही करते आ रही है हमारी इंडस्ट्री। मैं यह नहीं कह रही हूं कि एक्ट्रेसेस को काम नहीं मिल रहा, लेकिन उनकी मेहनत के बजाय क्रेडिट सिर्फ उनके लुक्स को मिलता है जो मुझे ठीक नहीं लगता। इट्स वेरी डिप्रेसिंग। इस शो के लिए हम दोनों ने बहुत मेहनत की है। तलवारबाज़ी सीखी स्टंट सीखे। लेकिन सबसे ज्यादा काम किया डिक्शन पर। तीन चार हिंदी किताबें पढ़ीं। नुक्ते कहां लगते हैं कहां नहीं यह सीखा। शौ की तैयारी ने बेहतर एक्टर बनाया है हमें। मधुरिमा, अक्षय कुमार के साथ बेबी फिल्म में काम कर चुकी हैं। हॉलीवुड फिल्म ब्लैक प्रिंस में उन्होंने कैमियो किया है।





