Flipkart-Amazon दे रहा है 1.5 टन AC पर सबसे बड़ी डील्स

कुछ दिन पहले हुई बारिश ने भले ही मौसम थोड़ा ठंडा कर दिया हो, लेकिन अब एक बार फिर से गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। बढ़ते टेम्परेचर के बीच घर को ठंडा रखना जरूरी हो गया है और ऐसे में अगर आप भी अब एक नया AC खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है।
दरअसल ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart और Amazon इस वक्त 1.5 टन एयर कंडीशनर पर शानदार डील्स ऑफर कर रहे हैं, जिसमें Voltas और Godrej जैसे पॉपुलर ब्रांड्स भी शामिल हैं। ऐसे में यह आपके लिए कम कीमत में बढ़िया AC खरीदने का अच्छा मौका है।
Hisense 2025 Model 1.5 Ton 3 Star Split Inverter AC
Hisense की तरफ से आने वाला ये AC इस वक्त फ्लिपकार्ट पर काफी सस्ते में मिल रहा है जहां से आप इसे सिर्फ 28,990 रुपये में खरीद सकते हैं। कंपनी इस AC पर 32% तक का डिस्काउंट दे रही है। ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ तो AC पर 1500 रुपये तक का डिस्काउंट भी मिल रहा है जिससे AC की कीमत और कम हो जाती है।
Voltas 183V Vectra CAW 1.5 ton 3 star inverter Split AC
वोल्टास के इस AC पर भी अमेजन इस वक्त जबरदस्त डिस्काउंट दे रहा है जिसके बाद आप इसे 30 हजार रुपये से कम में खरीद सकते हैं। वैसे तो अभी ये AC फ्लैट डिस्काउंट के बाद 30,990 रुपये में मिल रहा है जबकि बैंक ऑफर के बाद इसकी कीमत और कम हो जाती है। SBI Bank Credit Card Non-EMI ऑप्शन पर 1500 का डिस्काउंट मिल रहा है जिसके बाद इसकी कीमत 29,490 रुपये रह जाती है।
Godrej 2025 Model 1.5 Ton 3 Star Split Inverter
गोदरेज का ये AC भी इस वक्त फ्लिपकार्ट पर सस्ते में मिल रहा है। वैसे तो इस AC की कीमत काफी ज्यादा है लेकिन अभी आप फ्लैट डिस्काउंट के साथ इसे सिर्फ 28,490 रुपये में अपना बना सकते हैं। ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ तो AC पर 3500 रुपये तक का डिस्काउंट भी मिल रहा है जबकि HDFC और SBI बैंक क्रेडिट कार्ड पर 3000 रुपये तक की छूट मिल रही है।
Whirlpool 1.5 Ton 3 Star, Magicool Inverter Split AC
30 हजार रुपये के बजट में ये AC भी काफी शानदार है जहां अमेजन से आप इसे अभी सिर्फ 29,240 रुपये में खरीद सकते हैं। Axis Bank Credit Card EMI ऑप्शन के जरिए इस AC पर 1500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
Lloyd 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC (5 in 1 Convertible
लिस्ट का आखिरी AC Lloyd का 1.5 टन 3 स्टार Inverter Split AC है जो वैसे तो अभी डिस्काउंट के बाद 31,490 रुपये में मिल रहा है लेकिन बैंक ऑफर के साथ आप इस AC को 30 हजार रुपये से कम में खरीद सकते हैं। SBI Bank Credit Card Non-EMI और HDFC Bank Credit Card EMI ऑप्शन के साथ 1500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है जिसके बाद इसकी कीमत 29,990 रुपये रह जाती है।





