Anant Ambani की पीठ पर सवार हुए Salman Khan, तस्वीर से ज्यादा कैप्शन ने खींचा ध्यान

मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) 10 अप्रैल को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर अनंत अंबानी को बॉलीवुड के तमाम सितारों ने ढेर सारी बधाइयां दीं।
हालांकि, इन सब सितारों के बीच सलमान खान (Salman Khan) का अंदाज सबसे निराला रहा। ‘भाईजान’ ने अनंत अंबानी को बर्थडे विश करते हुए उनके साथ एक बेहद ही क्यूट फोटो शेयर की है। हालांकि, उनकी इस तस्वीर से ज्यादा दबंग खान के लिखे मजेदार कैप्शन ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
अनंत अंबानी संग सलमान खान की क्यूट फोटो वायरल
‘मातृभूमि’ एक्टर सलमान खान ने बिजनेसमैन अनंत अंबानी को उनके जन्मदिन के खास मौके पर बधाई देते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक अनदेखी फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में भाईजान अनंत अंबानी की पीठ पर सवार नजर आ रहे हैं। दोनों की यह क्यूट बॉन्डिंग उनके चाहने वालों को काफी पसंद आ रही है। इस तस्वीर के साथ सलमान खान ने जो कैप्शन लिखा, वह और भी मजेदार था।
भाईजान ने इंस्टाग्राम कैप्शन में लिखा, “ये बात सुनो, अगर याददाश्त कमजोर हो तो लिख लो… ये आदमी देश को भी उठाएगा। मेरे छोटे भाई अनंत, भगवान आपको लंबी जिंदगी दे। दिल और दिमाग का अनंत… अंबानी प्योर सोल।”
फैंस बोले- ‘आपकी दोस्ती को नजर ना लगे’
सलमान खान और अनंत अंबानी की यह क्यूट बॉन्डिंग सोशल मीडिया यूजर्स को खूब भा रही है और वे कमेंट सेक्शन में जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “आप दोनों की दोस्ती को कभी किसी की नजर ना लगे।” दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “सलमान खान आप हंसते हुए छोटे से बच्चे की तरह लगते हो, बस आप यूं ही हमेशा मुस्कुराते रहना।”
एक अन्य फैन ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे अनंत अंबानी… हम आपका शुक्रिया अदा करते हैं, क्योंकि आपकी वजह से हमारे भाईजान के चेहरे पर यह बड़ी सी स्माइल आई है।”
जामनगर में हुई अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी
आपको बता दें कि 9 अप्रैल को अनंत अंबानी ने जामनगर, गुजरात में अपने जन्मदिन के खास मौके पर एक बड़ी पार्टी का आयोजन किया था। इस भव्य समारोह में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी पहुंचे थे। अनंत अंबानी के जन्मदिन की इस शानदार पार्टी में शाहरुख खान, सलमान खान, रणवीर सिंह, अनन्या पांडे और जाह्नवी कपूर सहित कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की।





