‘Dhurandhar 2 देखने के बाद से बेटा उदास…’, रियल लाइफ चौधरी असलम की पत्नी नौरीन का फूटा गुस्सा

पाकिस्तान के एसपी चौधरी असलम की पत्नी नौरीन असलम धुरंधर (Dhurandhar) को लेकर शुरू से ही रिएक्शन दे रही हैं। नौरीन ने बताया कि जब उनके बच्चों ने धुरंधर देखी तो उनका क्या रिएक्शन था।
आदित्य धर निर्देशित धुरंधर और धुरंधर: द रिवेंज सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्में हैं। इस फिल्म में कई किरदार रियल लाइफ कैरेक्टर से इंस्पायर्ड है जिनमें से एक एसपी चौधरी असलम (SP Chaudhary Aslam) भी है। यह किरदार पर्दे पर संजय दत्त ने उतारा।
पति के सीन पर भड़कीं नौरीन
रियल लाइफ चौधरी असलम की पत्नी नौरीन असलम ने हाल ही में बीबीसी को दिए इंटरव्यू में धुरंधर 2 को देखने के बाद अपनी नाराजगी जाहिर की। साथ ही कहा कि उनका बेटा काफी उदास है। जब नौरीन से पूछा गया कि क्या उन्होंने धुरंधर 2 देखी। तो उन्होंने बताया कि किसी ने उन्हें फिल्म भेजी थी और उन्होंने उसे देखा।
नौरीन ने बताया कि चौधरी असलम का गेटअप-सेटअप वैसा ही था। जब फिल्म में ब्लास्ट सीन दिखाया गया था तो वह एक पल के लिए थम गई थीं। उन्होंने अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा, “बाकी चौधरी असलम न बिकता है और ना गद्दार। अगर बिकता और गद्दार होता तो सबके बीच में होता।”
धुरंधर के चलते उदास हुआ बेटा
मेरा बड़ा बेटा बहुत उदास था। उसने कहा कि मम्मा आप किसी भी चैनल या टीवी पर बयान न दें। जो आपको कार्रवाई करनी है, वो आप करें। इन्होंने हमारे बाप को क्या दिखाया है। हमारे बाप की कुर्बानियां हैं। वो जान देकर इधर से गुजरे हैं, वह जान बचाकर भागे नहीं हैं। बच्चों का दिल तो दुखता है ना। नेगेटिव चीजें भी हैं।
नौरीन असलम ने यह भी कहा कि वह फिल्म में चौधरी असलम को नेगेटिव तरीके से दिखाए जाने को लेकर लीगल एक्शन ले सकती हैं। अब कुछ कन्फर्म नहीं है।





