Yes Bank पर बड़ी खबर, किसने लगाया ₹7938000 का जुर्माना; कल शेयरों में दिखेगी हलचल

यस बैंक को लेकर एक बड़ी खबर आई है। बैंक को महाराष्ट्र के गुड्स एंड सर्विस टैक्स यानी GST विभाग से एक नोटिस मिला है। इस नोटिस के अनुसार बैंक पर विभाग ने 7938000 रुपये का जुर्माना लगाया है। बैंक ने इसकी जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में दी।
अब इस खबर का असर कल यानी 27 मार्च 2026 को बैंक के शेयरों (Yes Bank Share) पर दिख सकता है। यस बैंक में SBI की भी अच्छी खासी हिस्सेदारी है। ऐसे में SBI के शेयरों में भी हलचल देखने को मिल सकती है।
बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा- बैंक को 25 मार्च, 2026 को महाराष्ट्र के Goods and Services Tax (GST) विभाग से वित्तीय वर्ष 2019-20 से 2021-22 तक की अवधि से संबंधित एक आदेश प्राप्त हुआ है, जिसमें GST मामले के संबंध में 7938,000/- रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
Yes Bank देगा चुनौती
एक्सचेंज फाइलिंग मे यस बैंक ने कहा कि वह GST विभाग द्वारा भेजे गए इस जुर्माने नोटिस के आदेश को चुनौती देगा। इसके लिए बैंक को निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपील करना होगा।
Yes Bank पर यह जुर्माना सेंट्रल गुड्स एंड सर्विस टैक्स अधिनियम 2017 और महाराष्ट्र माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 (“MGST अधिनियम”) की धारा 122(1)(ii) के तहत लगाया गया है।
SBI की Yes Bank में कितनी है हिस्सेदारी?
यस बैंक में भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI की हिस्सेदारी 10 फीसदी से ज्यादा है। डेटा के दिसंबर 2025 तक यस बैंक में SBI की 10.78% हिस्सेदारी थी। जून 2025 तक यह 23.96 फीसदी थी। अगले तिमाही तक SBI ने इसे घटाकर 10.78 फीसदी तक कर लिया था।
अब जीएसटी नोटिस की खबर का असर Yes Bank के शेयरों के साथ SBI के शेयरो पर भी दिख सकता है। 25 मार्च को यस बैंक के शेयर 2.43 % (Yes Bank Share) की बढ़ोतरी के साथ 18.51 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। वहीं, SBI के शेयर 3.08 % बढ़कर 1,062.60 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे।





