दिल्ली: आज लगेंगे पीएम-उदय योजना के सिंगल विंडो कैंप

पीएम-उदय योजना के तहत दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा सिंगल विंडो कैंप फेज-2 का आयोजन रविवार को होगा। इनमें एक ही जगह अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध मिलेंगी। डीडीए के अनुसार, यह कैंप दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में कुल 10 स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे।

कैंप में में पीतमपुरा, द्वारका, मुनिरका, लक्ष्मी नगर, रोहिणी, पश्चिम विहार, मुखरबा चौक, शकरपुर, जनकपुरी और सरिता विहार जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं। इनमें नागरिकों को कई महत्वपूर्ण सेवाएं एक ही जगह पर उपलब्ध कराई जाएंगी। जिन आवेदनों में कमियां रह गई हैं, उन्हें दूर करने में भी विशेष सहायता प्रदान की जाएगी।

इसके अलावा नए पंजीकरण और जीआईएस सर्वेक्षण से संबंधित कार्यों में भी मदद मिलेगी। पंजीकृत लेकिन लंबित आवेदनों को पूरा करने के लिए अधिकारियों की तैनाती की जाएगी, ताकि प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाया जा सके। आवेदकों को आवश्यक दस्तावेज जैसे आईडी, बॉन्ड और नोटरीकरण से जुड़े कार्यों में भी मार्गदर्शन दिया जाएगा।

Back to top button