विराट कोहली की RCB ने इन लोगों के लिए फ्री किया इस मेट्रो का किराया

IPL 2026 शुरू होने से पहले विराट कोहली की RCB ने फैंस को स्पेशल गिफ्ट दिया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने उन फैंस के लिए बेंगलुरु मेट्रो का टिकट फ्री कर दिया जो RCB का मैच देखने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम जाएंगे। RCB ने 20 मार्च को पुष्टि की कि मैच के टिकट धारकों को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच के दिनों में मेट्रो की मुफ्त सवारी मिलेगी।
यानी अगर आपके पास RCB के किसी भी मैच का टिकट है और आप स्टेडियम देखने जा रहे हैं आपको उसी दिन फ्री सफर कराया जाएगा। आपका फेयर RCB पे करेगी।
RCB ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
यह अपडेट RCB के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए आधिकारिक तौर पर शेयर किया गया, जिसमें इस बात की पुष्टि की गई कि मैच के दिनों में फैन्स बेंगलुरु मेट्रो सेवाओं का इस्तेमाल मुफ्त में कर सकते हैं। इस पहल से उन हजारों समर्थकों के लिए सफर करना आसान होने की उम्मीद है, जो स्टेडियम में मैच देखने का प्लान बना रहे हैं।
कब-कब फ्री में कर सकेंगे सफर
यह सुविधा विशेष रूप से चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मैचों पर लागू होती है। जो प्रशंसक मैच देखने जाने की योजना बना रहे हैं, वे अपनी मैच टिकट का इस्तेमाल करके मुफ्त मेट्रो यात्रा का लाभ उठा सकते हैं; यह एक सुविधाजनक और पैसे बचाने वाला विकल्प है।
RCB अपना पहला घरेलू मैच 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उसी जगह पर खेलेगी। इसके बाद, टीम 5 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करेगी, और यह मैच भी चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही होगा।
इस सीजन में RCB के ये पहले दो घरेलू मैच होंगे, और उम्मीद है कि इन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक आएंगे। मैच के दिनों में स्टेडियम के आस-पास अक्सर भारी ट्रैफिक देखने को मिलता है, इसलिए फैंस के लिए स्टेडियम तक पहुँचने का सबसे आसान तरीका मेट्रो से सफ़र करना ही होगा।





