OnePlus 15T का कैमरा होगा खास, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स

OnePlus 15T स्मार्टफोन चीन में 24 मार्च को लॉन्च होने वाला है। इस फोन की लॉन्चिंग से पहले कंपनी इसके फीचर्स टीज कर रही है। लेटेस्ट अपडेट में कंपनी ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन की कैमरा स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी शेयर की है। इस फोन में नया LUMO लाइट कंडेंसिंग इमेजिंग सिस्टम के साथ अपग्रेडेड जूम हार्डवेयर ऑफर किया जाएगा। OnePlus ने कुछ सेंपल इमेज भी शेयर किए हैं।

OnePlus 15T का कैमरा सेटअप
OnePlus 15T स्मार्टफोन का प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल Sony Ultra Vision सेंसर होगा। वनप्लस का कहना है कि यह ज्यादा लाइट कैप्चर करता है और डिटेल्स के साथ इमेज क्लिक करता है। इसके साथ फोन में 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोपिक टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जो 3.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। वनप्लस का दावा है कि यह कैमरा सेंसर 7x लॉसलेस जूम के साथ आता है।

OnePlus ने बताया कि इस फोन में दिया LUMO लाइट कंडेंसिंग इमेजिंग सिस्टम OnePlus 15T के कैममरा लाइट प्रोसेसिंग को कंट्रोल कर ज्यादा क्लीयर और डिटेल वाली फोटो क्लिक करता है। इसके साथ ही यह एक्यूरेट और ओवरऑल बैलेंस इमेज क्लिक करता है।

OnePlus 15T में कंपनी ने शैडोलेस कैप्चर फीचर भी ऑफर किया है। इसकी मदद से यूजर्स आसानी से सिंपल जेस्चर से फोटो क्लिक कर सकते हैं। वनप्लस का यह फोन 4K अल्ट्रा एचडी लाइव फोटो क्लिक कर सकते हैं। OnePlus 15T के 3.5x टेलीफोटो लेंस की फोकल लेंथ 85mm है, जो पोर्टेट फोटोग्राफी के लिए बेस्ट है। कंपनी ने कुछ सेंपल इमेज भी शेयर किए हैं।

OnePlus 15T संभावित स्पेसिफिकेशन्स
OnePlus 15T के बारे में बताया जा रहा है कि यह 3nm Snapdragon 8 Elite Gen 5 SoC के साथ आएगा। इस फोन में G2 Wi-Fi चिप के साथ-साथ Lingxi टच रिस्पॉन्स चिप भी मिलेगा, जो बेहतर गेमिंग परफॉर्मेंस ऑफर करता है। कंपनी का कहना है कि यह फोन 165 fps पर 1.5K रेजोल्यूशन वाले गेम्स भी सपोर्ट करेगा।

OnePlus के इस फोन में 7500mAh की बैटरी मिलेगी, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगा। इस फोन में 16GB तक की रैम और 1TB तक की स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन Pure Cocoa, Relaxing Matcha, और Healing White Chocolate कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए आएगा।

Back to top button