क्या आज शनिवार को बैंक खुलेंगे, 14 मार्च को आपके शहर में बैंक बंद हैं नहीं?

यदि आप बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो RBI के घोषित छुट्टियों की लिस्ट (Are Banks Open Or Closed Today, 14 March ) जरूर चेक कर लें। ये छुट्टियां पूरे देश में एक समान नहीं हैं और राज्यों के अनुसार अलग-अलग हैं। इसका मतलब है कि कुछ राज्यों में बैंक कुछ तारीखों पर बंद रहेंगे, जबकि अन्य राज्यों में वे सामान्य रूप से काम करेंगे।
क्या आज, 14 मार्च को बैंक खुले हैं या बंद हैं?
चूंकि 14 मार्च महीने का दूसरा शनिवार है, इसलिए देश भर में बैंक बंद रहेंगे। बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं, साथ ही सभी रविवार और आरबीआई द्वारा अधिसूचित अन्य छुट्टियों पर भी बंद रहते हैं।
मार्च 2026 में बैंक हॉलिडे
राज्यवार बैंक हॉलिडे की पूरी सूची आरबीआई के इस आधिकारिक लिंक पर देखी जा सकती है

बैंकों का समय
भारत के अधिकांश प्रमुख बैंक, जिनमें एसबीआई, बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक शामिल हैं, सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुले रहते हैं, जबकि ICICI, HDFC, Axix, Yes Bank और कोटक महिंद्रा बैंक आमतौर पर शाखा के अनुसार सुबह 9:30 बजे से शाम 4:30 बजे या 3:30 बजे तक खुले रहते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा का समय थोड़ा अधिक है, यह सुबह 9:45 बजे से शाम 4:45 बजे या सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है और केनरा बैंक आमतौर पर सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक खुला रहता है।
हफ्ते में 5 दिन काम की उठी मांगे
बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं, बैंक यूनियनों ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग की है। यदि इसे मंजूरी मिल जाती है, तो इसका मतलब होगा कि बैंक सभी शनिवार और रविवार को बंद रहेंगे।





